{"_id":"6434f120cce3eb1ca603b2a5","slug":"terror-module-busted-in-baramulla-2-let-militant-associated-arrested-arms-and-ammunition-recovered-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: बारामुला में टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, महिला समेत दो आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: बारामुला में टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, महिला समेत दो आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
Tue, 11 Apr 2023 11:13 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 11 Apr 2023 11:13 AM IST
सार
बारामुला पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने दो आतंकी मददगारों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल, 2 पिस्टल मैगजीन, 5 पिस्टल राउंड, आईईडी और एक रिमोट कंट्रोल आईईडी बरामद की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के बारामुला में आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने महिला समेत दो आतंकी मददगारों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लश्कर-ए-तैयबा के दो सहयोगी के तौर पर काम कर रहे थे। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने विशेष सूचना के आधार पर पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने बारामुला के पट्टन में दो आतंकी मददगारों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपियों की पहचान फारूक अहमद पारा निवासी पट्टन और साइमा बशीर निवासी सोपोर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल, 2 पिस्टल मैगजीन, 5 पिस्टल राउंड, आईईडी और एक रिमोट कंट्रोल आईईडी बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि जांच में आरोपियों से खुलासा किया है कि दोनों वुसन पट्टन में सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी आबिद कयूम लोन के साथ काम कर रहे थे। इस संबंध में पुलिस स्टेशन पट्टन में मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा भविष्य में तीन दिन के बजाय 9 घंटे में कर सकेंगे पूरी, शेषनाग से पंजतरणी तक बनेगी सुरंग