फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terror funding case: Nia raid on cross loc trade businessman gulam ahmed wani house in kashmir

टेरर फंडिंग मामला: भारत-पाक क्रॉस बॉर्डर ट्रेड करने वाले व्यापारी के ठिकानों पर एनआईए का छापा

Tue, 23 Jul 2019 01:01 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 23 Jul 2019 01:01 PM IST
सार

  • तस्वीरें, कारोबार संबंधी दस्तावेज, इलेक्ट्रानिक उपकरण व अन्य सामग्री जब्त
  • 2016 में दर्ज हुई थी ट्रेड के जरिये आतंकवाद बढ़ाने के लिए पैसे भेजने की प्राथमिकी

विज्ञापन
terror funding case: Nia raid on cross loc trade businessman gulam ahmed wani house in kashmir
एनआईए की व्यापारी के घर छापेमारी - फोटो : ANI

विस्तार

नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को क्रॉस एलओसी ट्रेड से जुड़े कई व्यवसायियों के ठिकानों पर छापामारी की। एनआईए के अनुसार श्रीनगर और पुलवामा में कुल छह ठिकानों (घरों और दफ्तरों) पर छापामारी में अहम सुराग हाथ लगे हैं। एनआईए की टीमों ने क्रॉस एलओसी ट्रेड से संबंधित तस्वीरों और कुछ दस्तावेजों के अलावा इलेक्ट्रानिक उपकरण और अन्य सामग्री भी जब्त की है। मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। क्रॉस एलओसी ट्रेड मामले में एनआईए की ओर से 2016 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन


एनआईए द्वारा यह छापेमारी क्रॉस एलओसी ट्रेड के जरिये अवैध रूप से पाकिस्तान की ओर से घाटी में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए भेजे जाने वाले पैसे के मामले को लेकर की गई है। एनआईए के एक आईजी रैंक के अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को एनआईए की टीमों द्वारा क्रॉस एलओसी ट्रेड मामले में दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा और श्रीनगर में कुल छह जगह छापामारी की गई। 
विज्ञापन


पुलवामा में अछगोजा इलाके में तनवीर अहमद वानी के घर पर छापा मारा गया, जो क्रॉस एलओसी ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा श्रीनगर के सफ ाकदल, बेमिना और पारिमपोरा फल मंडी में भी छापे मारे गए। छापे के दौरान एनआईए की टीमों के साथ जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ  की टीमें भी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कैलिर्फोनिया बादाम के जरिये आ रहे थे पैसे
एनआईए ने एक बयान में पहले कहा था कि उसके पास पुख्ता जानकारी है कि भारत में पाकिस्तान से बड़े पैमाने पर धन का प्रवाह हो रहा है। कैलिर्फोनिया बादाम के आयात के बहाने क्रॉस एलओसी ट्रेड के जरिये पाकिस्तान से भारत में पैसा भेजा जाता है। एजेंसी ने कहा राज्य की नीति के तहत क्रॉस एलओसी ट्रेड व्यवस्था के जरिये तीसरे पक्ष के सामान के व्यापार पर प्रतिबंध है। इस नीति का उल्लंघन किया जा रहा है। संकेत है कि इस तरह से आए धन का इस्तेमाल राज्य में आतंकवाद और अलगाववाद को हवा देने में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed