फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terror attacks befor assembely election in jammu kashmir

एलओसी पर आतंकी बिछा रहे बारूदी सुरंगें

Mon, 28 Jul 2014 03:07 PM IST
Updated Mon, 28 Jul 2014 03:07 PM IST
विज्ञापन
terror attacks befor assembely election in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में खलल डालने के लिए आतंकी संगठनों ने रणनीति बदल दी है। पहले आतंकी सेना और अर्द्धसैनिक बलों को निशाना बना रहे थे लेकिन अब पुलिसकर्मियों पर हमले बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन


जन विरोध से बचने के लिए अब तक आतंकी जेएंडके पुलिस के जवानों पर सीधे हमले से बचते थे। अब पुलिस के स्थानीय जवानों को निशाना बनाकर आतंकी चुनाव बहिष्कार के लिए पृष्ठभूमि तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन


चुनाव से पहले दहशत का माहौल बनाने की रणनीति के तहत हमले की तरीके और टारगेट में बदलाव किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों के पास इनपुट हैं कि चुनाव से पहले अतंरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा से आतंकी घुसपैठ की कोशिशें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाक ने बढ़ाई आतंक‌ियों की फंड‌िंग

terror attacks befor assembely election in jammu kashmir

सेना के उच्च पदस्थ अधिकारी मानते हैं कि पाकिस्तान ने अब आतंकी संगठनों को फंडिंग बढ़ाई है। इस कारण आतंकी संगठनों के पास साधनों और हथियारों में इजाफा हुआ है।

सेना के 10 इंफ्रेंट्री डिविजन के जनरल कमांडिंग अफसर मेजर जनरल एक के धर ने खुलासा किया है कि आतंकी संगठन अब एलओसी पर बारूदी सुरंगें बिछाने लगे हैं।

आतंकी सेना के जवानों पर फायरिंग कर घुसपैठ की कोशिश करते हैं। पाकिस्तानी सेना से उन्हें कवर फायरिंग मिलती हैं। बारूदी सुरंगों के कारण आतंकियों की तलाश में दिक्कतें आती हैं।

तारबंदी के पार जंगली इलाकों में आतंकियों की यह बदली रणनीति घुसपैठ बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है।

इस रणनीति पर चल रहे आतंकी

terror attacks befor assembely election in jammu kashmir

कश्मीर के सोपोर में एक दिन पहले आतंकियों ने पुलिस दल पर ग्रेनेड हमला किया जिसमें एक पुलिसकर्मी शहीद हुआ और चार घायल हुए। इससे पहले अनंतनाग में भी आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी को मार डाला था।

सुरक्षा एजेंसियां मानती हैं कि विधानसभा चुनाव से पहले दहशत का माहौल बनाने के लिए आतंकी स्थानीय पुलिस जवानों को निशाना बना रहे हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले आतंकियों ने पंचों और सरपंचों का निशाना बनाना शुरू किया था। उसके बाद कई इलाकों में पंचों और सरपंचों ने सामूहिक इस्तीफे दिए।

अल कायदा ने किया ऐलान...

terror attacks befor assembely election in jammu kashmir

पंचायत के चुनाव के क्रम में और उसके बाद भी ऐसे हमले हुए थे। इन हमलों में अबतक लगभग एक दर्जन पंच-सरपंचों की हत्याएं हो चुकी हैं। विधानसभा चुनाव नवम्बर-दिसम्बर में होने वाले हैं।

उससे पहले फिर से पुलिसकर्मियों पर हमले बढ़ रहे हैं। चुनाव बहिष्कार के लिए माहौल बनाने के वास्ते पंचों और सरपंचों पर भी खतरे बढ़े हैं। नार्दन कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डी एस हुड्डा का कहना है कि अफगानी आतंकियों की घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर सेना तैयार है।

अल कायदा ने कश्मीर में घुसपैठ का ऐलान किया है हिजबुल मुजाहिद्दीन की ओर से तालिबानियों से मदद की अपील की गई है। इन खतरों से निपटने को सेना की रणनीति बन चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed