फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terror attack may be on amarnath yatra

लश्कर के निशाने पर अमरनाथ यात्रा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Sun, 03 May 2015 10:16 AM IST
Updated Sun, 03 May 2015 10:16 AM IST
विज्ञापन
terror attack may be on amarnath yatra

घाटी में अलगाववादियों की बढ़ती सक्रियता और लगातार राष्ट्र विरोधी गतिविधियों से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। राज्य सरकार भी इस मसले पर ढील न देने के पक्ष में है ताकि दो महीने बाद शुरू होने वाली पवित्र अमरनाथ यात्रा में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो सके।

विज्ञापन


ऐसे तत्वों पर हाल ही में मसर्रत आलम तथा जहूर भट्ट की तरह पीएसए के तहत कार्रवाई की जा सकती है। खुफिया एजेंसियों के पास इस बात के इनपुट हैं कि पाकिस्तान इस प्रकार की गतिविधियों में उनकी मदद कर रहा है।
विज्ञापन


सीमा पार से उन्हें लगातार फोन से निर्देश मिलते रहे हैं। एजेंसियों के पास इस बात की भी जानकारी है कि मुफ्ती सरकार बनने के बाद सात मार्च को जेल से रिहा किए गए मसर्रत को फिर से गिरफ्तार किए जाने से पहले सीमा पार से लगभग एक महीने के दौरान 50 फोन काल आ चुकीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलओसी पर बर्फ पिघलने का इंतजार

terror attack may be on amarnath yatra

खुफिया एजेंसियों ने ये इनपुट मुफ्ती सरकार के साथ शेयर भी किए हैं। कश्मीर में तमाम सुरक्षा एवं इंटेलिजेंस एजेंसियों को भी लगातार सभी अहम जानकारियों और इनपुट को तत्काल साझा करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

लश्कर ए तैयबा के साथ ही मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद ने भी मसर्रत को फोन काल की थी। सैयद अली शाह गिलानी की रैली के दौरान भी हाफिज सईद के फोन आने की बात सामने आई थी।

इन सब बातों को ध्यान में रखकर राज्य सरकार ने मसर्रत को पीएसए में गिरफ्तार कर कोट भलवाल जेल भेज दिया था। एक सप्ताह बाद जम्मू कश्मीर लिब्रेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) नेता मकबूल भट्ट के भाई जहूर भट्ट पर भी पीएसए लगा दिया गया। 

सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों की मानें तो एलओसी पर बर्फ पिघलने के बाद पाकिस्तान अधिक से अधिक संख्या में आतंकियों की घुसपैठ कराने की फिराक में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed