{"_id":"626311d8f54df953a822c641","slug":"terrist-attack-jammu-city-news-jmu2583346187","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले के बाद शहर में सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले के बाद शहर में सख्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू के सुंजवां में आतंकी हमले के बाद मंदिरों के शहर जम्मू में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हमले के तुरंत बाद पुलिस ने जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों की जांच के साथ यात्रियों के सामान की तलाशी शुरू कर दी। कुंजवानी बाईपास रोड पर वाहनों की तलाशी लेने के बाद ही आगे बढ़ने की अनुमति दी जा रही है।
जम्मू शहर में अतिरिक्त नाके लगाकर पुलिस और अलर्ट हो गई है। वाहन चालकों के साथ राहगीरों से भी पूछताछ की जा रही है। मंदिरों में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, यहां जांच के बाद ही प्रवेश मिल रहा है। बावे वाली माता, रघुनाथ मंदिर समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं को जांच के बाद ही दर्शन करने की अनुमति दी जा रही है। पुलिस मोबाइल वैनों के माध्यम से भी संदिग्धों पर नजर रख रही है। शुक्रवार को लोगों को पहचान पत्र दिखाने के बाद ही आगे जाने की अनुमति दी गई।
सामान्य दिनों से कम रही बाजारों में भीड़
बाजारों में अन्य दिनों के मुकाबले शुक्रवार को कम भीड़ नजर आई। बस स्टैंड में दोपहर के समय भीड़ रही, यहां पर लोग अपने गंतव्य के लिए बसें लेने पहुंचे। बीसी रोड क्षेत्र अन्य दिनों के मुकाबले खाली रहा। यहां पर सुबह के वक्त सड़क किनारे लगे वाहनों को हटा दिया गया। इसी तरह पुराने शहर में भी पुलिस दिन भर गश्त करती रही।