फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Electric Meter Unit burnt only 30 thousand electricity bill 11 lakhs in Jammu

Jammu News: यूूनिट फूंकीं सिर्फ 30 हजार, 11 लाख का बिजली बिल देख उड़े होश

Thu, 24 Sep 2020 12:02 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Thu, 24 Sep 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
Electric Meter Unit burnt only 30 thousand electricity bill 11 lakhs in Jammu
बिजली का बिल - फोटो : सोशल मीडिया
जम्मू। जम्मू जिला के चिनौर इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति के घर का बिजली बिल इस बार 11 लाख रुपये आया है। जैसे ही अशोक कुमार को बिल मिला उसके होश उड़ गए। अशोक कुमार इसे बिजली कारपोरेशन की गलती बता रहे हैं और सुधार के लिए कार्यालय भी गए लेकिन काम नहीं बना। अशोक कुमार के अनुसार वह कार्यालय गए थे, उनकी अधिकारियों से बात नहीं हुई है। उनका अपना व्यवसाय है, ऐसे में उनके लिए ज्यादा समय निकाल पाना मुश्किल हो रहा है। हालांकि मीटर रीडिंग तीस हजार के आसपास आ रही है और बिल तीन लाख यूनिट का भेज दिया गया है।
विज्ञापन


गलती सुधारी जाएगी
बिजली कारपोरेशन के अनुसार अकसर इस तरह की गलती हो जाती है। प्रिंटिंग को ठीक किया जाएगा। जितनी रीडिंग होगी उतना ही बिल लिया जाएगा। मुख्य अभियंता गुरमीत सिंह ने बताया कि व्यक्ति कभी भी कार्यालय में आकर मिल ले। गलती में सुधार किया जाएगा। इसमें तनाव लेने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed