फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tension in udhampur after cow carcasses found

मंदिर की टंकी से मिले मांस के टुकड़े, बवाल

Thu, 08 Oct 2015 09:23 PM IST
Updated Thu, 08 Oct 2015 09:23 PM IST
विज्ञापन
tension in udhampur after cow carcasses found

उधमपुर जिले के रैंबल थाना क्षेत्र के गढ़ी इलाके में वीरवार की सुबह शिव मंदिर की पानी टंकी से मांस के टुकड़े मिलने पर स्थानीय लोग भड़क उठे। लोगों ने करीब पांच घंटे तक नेशनल हाईवे को बंद कर जोरदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


हाईवे पर टायर जलाकर यातायात को रोका। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंचे डीएसपी ने आश्वासन दिया कि सोमवार तक आरोपियों को पकड़ कर पुलिस कार्रवाई करेगी। आश्वासन मिलने पर प्रदर्शनकारी राजमार्ग से हटे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे मंदिर की टंकी से पानी की सप्लाई बंद हो गई। जब लोगों ने टंकी का ढक्कन खोला तो अंदर देखा की मांस के टुकड़े पड़े हैं। इसी कारण टंकी से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चलते ही स्थानीय निवासी भड़क उठे और सुबह करीब दस बजे लोगों ने राजमार्ग बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने राजमार्ग के बीच टायर जलाकर राजमार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया। दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लग गई।

तीन महीने पहले भी मंदिर की टंकी में मांस के टुकड़े मिले

tension in udhampur after cow carcasses found

प्रदर्शनकारी मांग करने लगे की पहले कोई प्रशासन का बड़ा अधिकारी मौके पर पहुंच कर उनके साथ बात करे। उसके बाद ही वह राजमार्ग को खोलेंगे। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर रैंबल पुलिस के अधिकारी दल-बल सहित मौके पर पहुंच गए। इन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझा हटाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने।

प्रदर्शन के दौरान सतीश सेठी, शमशेर सिंह, शाम लाल व अन्य कई लोगों ने बताया कि आज से करीब तीन महीने पहले भी मंदिर की टंकी में मांस के टुकड़े मिले थे। पुलिस ने कार्रवाई आरोपियों को पकड़ कर कार्रवाई के बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन अभी तक पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है।

इसके चलते शरारती तत्वों का हौसला बढ़ा और आज फिर ऐसी घटना घटी। इसलिए अब जब तक प्रशासन के अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंच कर कार्रवाई करने का आश्वासन नहीं देते हैं। तब तक राजमार्ग नहीं खोला जाएगा।

दोपहर तीन बजे तक प्रदर्शनकारी राजमार्ग पर प्रदर्शन करते रहे। सवा तीन बजे डीएसपी अरुण जंवाल और नायब तहसील मौके पर पहुंचे। इन्होंने आश्वासन दिया कि सोमवार तक पुलिस हर हाल में आरोपियों को पकड़ लेगी। सभी ने पुलिस ने चेतावनी दी कि अगर सोमवार तक आरोपी नहीं पकड़े गए तो सड़कों पर उतर कर आंदोलन तेज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed