कश्मीर घाटी में आतंकी मुठभेड़ के बाद तनावपूर्ण हालात, मोबाइल और रेल सेवा बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलगाम जिले के अरवानी गांव में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ और अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद कश्मीर घाटी में सुरक्षा के लिहाज से काफी संवेदनशील हालात बने हुए हैं। दक्षिण कश्मीर में लगातार हुई आतंकी वारदातों के बाद से ही पूरी घाटी में सुरक्षा के मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है।
इस क्रम में शनिवार को भी कश्मीर घाटी में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक जारी रखी गई है। इससे पूर्व कश्मीर घाटी में शुक्रवार को लश्कर आतंकियों से हुई मुठभेड़ के बाद से ही सुरक्षा के मद्देनजर रेल सेवाओं और मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाई गई थी।
कश्मीर में शनिवार को तनाव के हालातों और सुरक्षा के मद्देनजर श्रीनगर के पांच सवेंदनशील इलाकों में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगाई गई हैं। इसके साथ ही अनंतनाग और कुलगाम जिलों में धारा 144 लागू की गई है।
कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी
कश्मीर में तनावपूर्ण हालातों के बीच कई इलाकों में सुरक्षाबलों द्वारा गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम अनंतनाग में पुलिस पार्टी पर हुए हमले के बाद से ही इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं बिजबेहड़ा में आर्मी-सीआरपीएफ के कैंप पर हुई गोलीबारी के बाद भी इस पूरे इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन जारी है। घाटी के संवेदनशील हालातों को देखते हुए एजेंसियों द्वारा कई इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।