जम्मू-कश्मीर: पुलवामा-शोपियां में सुरक्षाबलों ने 10 गांवों को घेरा, हिंसक झड़प में 6 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
#Visuals: Security forces have started cordon and search operation in the villages of Pulwama in south Kashmir. (visuals deferred by unspecified time) #JammuAndKashmir pic.twitter.com/APg8ZtbQgL
— ANI (@ANI) September 22, 2018विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के 8 गांवों और शोपियां के दो गांवों में चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ, सेना संयुक्त रूप से शामिल हैं। सुरक्षाबलों द्वारा एक-एक घर की तलाशी ली जा रही है। पुलवामा के जिन गांवों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है उनमें लस्सीपोरा, अरमूला, अलीपुरा, बटनुर, गारबग, नौपुरापाईं, हजदारपोरा और अचन शामिल हैं।
घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन के दौरान दक्षिण कश्मीर के शेरमाल क्षेत्र में युवाओं और सुरक्षाबलों के बीच झड़प की खबर सामने आई है। इस झड़प में 6 लोगों के घायल होने की सूचना है। सर्च ऑपरेशन फिलहाल जारी है।