फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   temperature in jammu kashmir hiked, rain in kashmir

जम्मू में तपिश ने फिर जोर पकड़ा, पारा 40 डिग्री के हुआ पार, गर्मी ने छुड़ाया पसीना

Fri, 28 Jun 2019 05:56 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 28 Jun 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
temperature in jammu kashmir hiked, rain in kashmir
भीषण गर्मी में लुफ्त उठाती लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
जम्मू में तपिश ने फिर जोर पकड़ा है। पारा लगातार चालीस डिग्री के आसपास चल रहा है। दिन के समय बाजारों से रौनक गायब है। इसके विपरीत कश्मीर में मौसम सुहाना बना हुआ है। निरंतर अंतराल के बाद हो रही बारिश से अधिकांश जिलों में ठंडक कायम है। 
विज्ञापन


इस बीच बीती रात के न्यूनतम 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पहलगाम सबसे ठंडा रहा। श्रीनगर में शुक्रवार को कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, लेकिन जम्मू और लद्दाख में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन

 
जम्मू में शुक्रवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने अपना रंग दिखाया। दोपहर को चिलचिलाती धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। लू के थपेड़ों से हर कोई बेहाल है। तपिश के कारण दिन के समय बाजारों से खरीदारों की भीड़ गायब है। भीषण गर्मी के चलते अभी भी कई बाजार बंद चल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी दिनों में भी गर्मी से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। तपिश से राहत पाने के लिए लोग कनाल नहर सहित अन्य जलस्थलों पर पहुंच रहे हैं। भीषण गर्मी से इंसानों के साथ जीव जंतु भी बेहाल हैं। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री ऊपर चढ़कर 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का पारा सामान्य से 3.9 डिग्री चढ़कर 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री गिरकर 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed