फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   telecom services still off track in kashmir

संचार सेवाओं को बहाल करने में आ रहीं दिक्कतें

Thu, 09 Oct 2014 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Thu, 09 Oct 2014 11:21 PM IST
विज्ञापन
telecom services still off track in kashmir

भारत

विज्ञापन
संचार निगम लिमिटेड जम्मू-कश्मीर सर्कल के चीफ जनरल मैनेजर आरएन सुधाकर ने वीरवार को राज्यपाल एनएन वोहरा से मुलाकात की। उन्होंने बीएसएनएल को आ रही विभिन्न समस्याओं से राज्यपाल को अवगत करवाया। सुधाकर ने राज्यपाल को बताया कि बाढ़ के बाद राज्य में संचार सेवाओं को बहाल करने में बीएसएनएल को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि लाल चौक में ट्रांसमिशन इक्यूपमेंट को बदलने में कंपनी सफल रही, जिससे मोबाइल नेटवर्क, लैंडलाइन सेवा, वायरलेस टेलीफोन सेवा और इंटरनेट को बहाल किया गया। अब अगले महीने तक भूमिगत केबल तारों को भी बदलने का काम पूरा कर दिया जाएगा।  उन्होंने राज्यपाल द्वारा उपभोक्ताओं से बिलों में राहत देने के सुझाव पर भी अमल करने की बात कही।

राज्यपाल ने सुधाकर को यह भी सुझाव दिया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिये वैकल्पिक वायरलेस सुविधा को तैयार रखा जाना चाहिये ताकि उसका उपयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि बाढ़ के बाद जम्मू कश्मीर की आर्थिक स्थिति को सुधारने में संचार सेवाएं भी अहम भूमिका निभाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed