{"_id":"648778509b8ec5f3810f6c57","slug":"teenager-killed-stone-falling-from-mountain-jammu-srinagar-highway-was-a-resident-of-amritsar-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पहाड़ से गिरे पत्थर से किशोर की मौत, अमृतसर का रहने वाला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पहाड़ से गिरे पत्थर से किशोर की मौत, अमृतसर का रहने वाला था
Tue, 13 Jun 2023 02:31 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 13 Jun 2023 02:31 AM IST
सार
रामबन के कैफेटेरिया मोड़ के पास पत्थर गिरने से बच्चा जख्मी हो गया। उसकी मां उसे जीएमसी लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर हाईवे ठप
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन के कैफेटेरिया मोड़ के पास पहाड़ से गिरे पत्थर के कारण 12 वर्षीय शमशेर सिंह की मौत हो गई। वह अमृतसर का रहने वाला था। उसकी मां शमशेर को लेकर जीएमसी पहुंची जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखा गया है।
विज्ञापन
उधर, पुंछ उपायुक्त यासीन मोहम्मद चौधरी ने सोमवार को जिले की सुरनकोट तहसील के गांव सैलां का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव में पिछले हफ्ते आए भारी भूस्खलन में तबाह हो गए मकान का जायजा लेने के साथ ही पीड़ित मकान मालिक मोहम्मद बशीर से मुलाकात कर उसका हाल चाल जाना और उसे हर प्रकार की सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
जिला विकास उपायुक्त ने मौके पर ही मौजूद तहसील प्रशासन के अधिकारियों को पीड़ित मकान मालिक को तत्काल सहायता प्रदान करने के निर्दश दिए। इस पर भूस्खलन पीड़ित परिवार के साथ ही गांव निवासियों ने जिला विकास उपायुक्त के दूरदराज के गांव का दौरा करने के लिए उनका आभार प्रकट करते हुए कहा कि करीब 55 वर्षों के बाद कोई जिला विकास उपायुक्त गांव के दौरे पर पहुंचा है।
विज्ञापन