{"_id":"6684a027ac25adce2e085c89","slug":"technical-help-unit-will-help-to-prevent-cyber-terrorism-jammu-news-c-10-jam1008-393024-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: साइबर आतंकवाद पर शिकंजा कसेगी तकनीकी सहायता इकाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: साइबर आतंकवाद पर शिकंजा कसेगी तकनीकी सहायता इकाई
विज्ञापन
गांधी नगर थाने में तकनीकी सहायका इकाई का उद्घाटन करते एडीजीपी आनंद जैन: स्रोत पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी नगर थाने में एडीजीपी आनंद जैन ने किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। साइबर अपराध और साइबर आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए पुलिस को और मजबूती दी गई है। पुलिस की क्षमता बढ़ाने के लिए गांधी नगर पुलिस थाने में तकनीकी सहायता इकाई स्थापित की गई है। इसका उद्देश्य विभिन्न साइबर अपराधों से निपटने में जिला साइबर टीमों को सहयोग देना और मदद करना है जिससे उनकी पहुंच बढ़े और क्षेत्र के दूरदराज के क्षेत्रों में पीड़ितों के लिए साइबर मामलों को सुलझाया जा सके।
एसएसपी जम्मू विनोद कुमार ने बताया कि 24 घंटे संचालित इकाई में अत्याधुनिक साफ्टवेयर और उपकरण हैं जो साइबर अपराधों से तेजी से निपटने में मदद करेंगे। विशेष रूप से डार्क वेब और एन्क्रिप्टेड सोशल मीडिया एप्लिकेशन जैसे वर्चुअल मोड के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी से निपटने में इस इकाई से मदद मिलेगी। इसका उद्घाटन करने पहुंचे एडीजीपी जम्मू आनंद जैन ने कहा कि साइबर अपराध शिकायतों की त्वरित, पेशेवर और उच्च गुणवत्ता वाली जांच सुनिश्चित करने में यह इकाई निश्चित तौर पर मदद करेगी। यह आधुनिक कार्यक्षेत्र हाई-स्पीड इंटरनेट और डेटा कनेक्टिविटी से लैस है, जो साइबर अपराधों और खतरों का चौबीसों घंटे पता लगाने और रोकथाम में सक्षम बनाती है। इकाई में पर्याप्त रूप से प्रशिक्षित कर्मचारी हैं। कर्मचारियों को उभरते साइबर खतरों से प्रभावी ढंग से निपटने के कौशल से लैस करने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण मॉड्यूल विकसित किए गए हैं। इस मौके पर डीआईजी सुनील गुप्ता, एसएसपी साइबर कामेश्वर पूरी समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।