Beats of J&K: 'द बीट्स ऑफ जेएंडके' का टीजर लांच, स्थानीय कलाकार बिखेरेंगे कला का जादू
संगीत कार्यक्रम ‘द बीट्स ऑफ जम्मू एंड कश्मीर’ को का टीजर लांच किया गया है। इसमें जम्मू कश्मीर प्रदेश के स्थानीय कलाकार अपनी कला का हुनर दिखाएंगे।
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रोत्साहित करने और सुविधा प्रदान करने के लिए सूचना और जनसंपर्क निदेशालय (डीआईपीआर) ने बुधवार को संगीत कार्यक्रम का टीजर लांच किया। इसका नाम ‘द बीट्स ऑफ जे एंड के’ है।
जल्द ही उपराज्यपाल मनोज सिन्हा इस पहल का शुभारंभ करने वाले हैं, जिसे नवोदित कलाकारों को अपने विशिष्ट कौशल का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करने के लिए बनाया गया है। इसे जारी करते हुए निदेशालय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और संगीत की प्रचुरता से संपन्न है। गायन, नृत्य और संबद्ध विषयों में स्थानीय कला को एक बहुत ही आवश्यक प्रोत्साहन दिया जा रहा है। कार्यक्रम सभी स्थानीय बोलियों जैसे कश्मीरी, डोगरी, पहाड़ी, गोजरी, भद्रवाही और अन्य भाषाओं में संगीत को प्रोत्साहित किया जाएगा।
#TheBeatsOfJandK
J&K is blessed with an abundance of art, culture and music. Meet your own stars in 'The Beats of J&K'- a large canvas for talented youth by Directorate of Information & PR.@PMOIndia @HMOIndia @OfficeOfLGJandKविज्ञापन विज्ञापन
Catch the Teaser here! pic.twitter.com/4mSCW61GET — Information & PR, J&K (@diprjk) October 12, 2022