फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   team bhaderwah in next round of cricket match

एस्काम को पछाड़कर भद्रवाह अगले दौर में

Fri, 23 Jan 2015 08:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 23 Jan 2015 08:03 PM IST
विज्ञापन
team bhaderwah in next round of cricket match

अंतर कालेज क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को गवर्नमेंट डिग्री कालेज भद्रवाह के खिलाडि़यों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एस्काम को एकतरफा मुकाबले में 79 रनों से पछाड़कर अगले दौर में प्रवेश किया। जम्मू विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से विवि मैदान पर मुकाबले में भद्रवाह ने 17 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 13 अतिरिक्त रन की मदद से 119 रन का स्कोर खड़ा किया।

विज्ञापन


दीपक शर्मा ने दो छक्कों से 44 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली। उस्मान नजीर ने दो चौकों और दो छक्कों के साथ 17 गेंदों पर ताबड़तोड़ 74 रन टीम के खाते में जोड़े। राहुल कुमार ने दो चौकों से 24 गेंदों पर 21 और नितिन कुमार ने 14 गेंदों पर 12 रन का योगदान दिया। एस्काम के युवराज ने चार ओवर में 21 रन देकर दो बल्लेबाजों को बाहर का रास्ता दिखाया। अभिमन्यु ने तीन ओवर में 30 रन देकर दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरे एस्काम के बल्लेबाज 14 ओवर में 40 रन पर ही लुढ़क गए। टीम के खाते में अतिरिक्त छह रन भी आए, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब नहीं हो सका। युवराज ने 20 गेंदों पर 10, साहिल ने 19 गेंदों पर 9 रन का योगदान किया। भद्रवाह की ओर से मुब्बसर ने तीन ओवर में 10 रन देकर पांच प्रमुख बल्लेबाजों को बाहर का रास्ता दिखाकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुरहान ने चार ओवर में 9 रन देकर चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। जाहिद ने तीन ओवर में 11 रन देकर एक विकेट चटकाया। इस मुकाबले में सलीम उर रहमान,  विजय डोगरा और मनु ने तकनीकी अधिकारियों की भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed