फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Teachers will teach children visiting school for the first time through play.

Jammu News: पहली बार स्कूल आने वाले बच्चों को खेल-खेल में सिखाएंगे शिक्षक

विज्ञापन
Teachers will teach children visiting school for the first time through play.
डायट में शिक्षकों को प्रशिक्षण देतीं प्रशिक्षक मोनिका गुप्ता  स्रोत - डायट
- कहानी, चित्र और गतिविधियों के जरिए बच्चों को स्कूल से जोड़ा जाएगा
विज्ञापन


- जम्मू डायट में विद्या प्रवेश कार्यक्रम पर शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पहली बार स्कूल आने वाले छोटे बच्चों को अब किताबों के बोझ से नहीं, बल्कि खेल, कहानी और मजेदार गतिविधियों के जरिए पढ़ाई से जोड़ा जाएगा। इसी उद्देश्य से शुक्रवार को डायट, जम्मू में विद्या प्रवेश कार्यक्रम पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जम्मू जोन के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला में शिक्षकों को बताया गया कि पहली कक्षा में आने वाले बच्चों को सीधे पढ़ाई के दबाव में नहीं डालना है। उन्हें पहले स्कूल के माहौल में सहज बनाना होगा। इसके लिए खेल, चित्र, कविता, कहानी और समूह गतिविधियों का सहारा लिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को 12 सप्ताह के विद्या प्रवेश मॉड्यूल की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि बच्चों को कैसे बातचीत करना, दोस्तों के साथ घुलना-मिलना, कक्षा में बैठना और छोटी-छोटी गतिविधियों के जरिए सीखने की आदत सिखाई जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षकों को यह भी बताया गया कि बच्चों की रुचि बनाए रखने के लिए कक्षा का माहौल दोस्ताना और आनंददायक होना जरूरी है। गतिविधि आधारित पढ़ाई के जरिए बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। प्रशिक्षक मोनिका गुप्ता ने शिक्षकों को खेल आधारित गतिविधियों और नई शिक्षण विधियों की जानकारी दी। इस दौरान समूह चर्चा और प्रैक्टिकल सत्र भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायट जम्मू के विभागाध्यक्ष जनाब जमेल अहमद और केवल राम सागर ने कहा कि विद्या प्रवेश कार्यक्रम बच्चों को स्कूल से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। एनईपी, 2020 और निपुण भारत मिशन के तहत शुरुआती शिक्षा को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed