फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   teachers were absent at school in jammu

जब स्कूल में खुद पढ़ाई करते मिले बच्चे

Thu, 29 Jan 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 29 Jan 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
teachers were absent at school in jammu

विद्यार्थियों को पढ़ाने के प्रति शिक्षकों का एक और गैर जिम्मेदाराना रवैया सामने आया है। जेडईओ के औचक दौरे में प्राइमरी स्कूल तौला में सभी दोनों शिक्षक गैरहाजिर पाए गए। स्कूल में विद्यार्थी स्वत: पढ़ाई करते मिले, जिन्होंने खुद चाबी लाकर स्कूल खोला था। दोनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही स्कूल में ताला लगाकर अधिकारी चाबी अपने साथ ले गए हैं।

विज्ञापन


बुधवार की दोपहर ढाई बजे जेडईओ तरसेम कुमार और जेडपीओ इंद्रकुमार ने प्राइमरी स्कूल तौला में अचानक दौरा किया। जब स्कूल पहुंचे तो वहां दोनों शिक्षक गैरहाजिर पाए गए। धूप में कुछ बच्चे खुद की पढ़ाई कर रहे थे। स्कूल में मिड डे मील पकाने का कमरा खुला था, लेकिन मील भी तैयार नहीं किया गया था।
विज्ञापन


अधिकारी ने विद्यार्थियों से शिक्षकों के बारे में पूछा तो बताया कि उन्होंने मिड डे मील बनाने वाली आंटी स्कूल के पास में ही रहती हैं। उनके पास स्कूल की चाबी थी। विद्यार्थियों ने बताया कि आंटी से चाबी लाकर उन्होंने खुद स्कूल खोला है। उनका कहना है कि हम लोग ही तो रोजाना स्कूल खोलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज भी कोई शिक्षक अब तक नहीं आया है। स्कूल का निरीक्षण करने पर जेडईओ ने पाया कि कार्यालय में जरूरी दस्तावेज खुले पड़े थे। सारी जानकारी लेने के बाद दोनों अधिकारी शाम चार बजे तक स्कूल में ही रहे, लेकिन इस दौरान कोई भी शिक्षक वहां नहीं पहुंचा।


यहां तक कि मिड डे मील तक तैयार नहीं किया गया। इस सबके बाद अधिकारी ने चार बजे स्कूल की छुट्टी कर दी और स्कूल में ताला लगाकर चाबी अपने साथ ले गए। जेडईओ ने हाजिरी रजिस्टर जब्त कर लिया है। उन्होंने दोनों शिक्षकों को आदेश दिए हैं कि वह जेडईओ कार्यालय में आकर स्कूल से गैरहाजिर रहने का कारण स्पष्ट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed