{"_id":"d82f7a63a81a158a8689a9fa83130b26","slug":"teachers-warns-self-immolation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिकाओं ने आत्मदाह की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिकाओं ने आत्मदाह की दी चेतावनी
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 01 Mar 2016 01:22 PM IST
विज्ञापन
स्थायी बनाए जाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की शिक्षिकाओं ने सोमवार को एक बार फिर से राजभवन की तरफ जाने का प्रयास किया, लेकिन पहले की तरह ही पुलिस ने फिर से इस प्रयास को विफल कर दिया।
विज्ञापन
अब केजीबीवी शिक्षिकाओं ने चेतावनी दी है कि अगर दो दिन के अंदर उनको स्थायी बनाने के आदेश जारी नहीं किए जाते तो सभी आत्मदाह करने को मजबूर हो जाएंगी।
केजीबीवी इंप्लाइज एसोसिएशन की राज्य प्रधान माईमूना खान के नेतृत्व में शिक्षिकाओं ने दोपहर करीब एक बजे प्रदर्शनी मैदान से राजभवन की तरफ जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने प्रेस क्लब के बाहर सबको रोक दिया।
विज्ञापन
शिक्षिकाओं ने फिर से धक्का-मुक्की करके आगे बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस नहीं मानी और सबको रोक कर रखा। इससे शिक्षिकाएं भड़क उठी। माईमूना ने कहा कि पुलिस साजिश के तहत पुलिस उनको आगे नहीं बढ़ने दे रही है।
विज्ञापन
बार-बार उनको रोका जा रहा है, जो कि नाइंसाफी है। सभी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात को राज्यपाल के सामने रखना चाहती हैं। राज्यपाल को बताना चाहती हैं कि सेक्रेटरी स्कूल एजूकेशन ने उनको झूठा आश्वासन देकर गुमराह किया है। जिसके कारण सबको अपने बच्चों के साथ भूख हड़ताल करनी पड़ रही है।