{"_id":"e5c06fb2c8c08c1cb680a60d96afe2f6","slug":"teachers-seeking-permanent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकाें को स्थायी करने की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकाें को स्थायी करने की मांग
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
Updated Tue, 17 Mar 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनाें के सदस्याें ने अस्थायी शिक्षकाें को स्थायी करने की मांग सरकार से की है। नेकां नेता चंद्र उदय सिंह, पैंथर्स नेता राजेश्वर सिंह विक्का, बजरंग दल के जिला प्रधान विकास शर्मा, कांग्रेस लेबर सेल के प्रदेश सचिव गंभीर सिंह सांब्याल ने मांग की है कि मेरिट के आधार पर नियुक्त किए गए अस्थायी शिक्षकाें को स्थायी किया जाए।
विज्ञापन
साथ ही उन्हें भी रहबर-ए-तालीम योजना के अनुसार लाभ दिया जाए। उनका कहना था कि गत चार दिनाें से अस्थायी शिक्षक प्रेस क्लब जम्मू के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इनमें महिला शिक्षक भी हैं। लेकिन राज्य की गठबंधन सरकार के किसी भी मंत्री ने उनका हाल नहीं जाना है।
विज्ञापन
उनका कहना था कि युवाओं के दम पर भाजपा सत्ता में आई थी, लेकिन आज युवाआें को ही नजरअंदाज किया जा रहा है। वह आज भी रोजगार के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक की हालत बिगड़ने पर उसे जीएमसी में भर्ती करवाया गया है। अन्य अभी भी भूख हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन