{"_id":"3a854115566ec50b14e0a0c61df14c2c","slug":"teachers-protest-for-salary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन के लिए शिक्षकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन के लिए शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 17 Dec 2014 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग में सर्वशिक्षा अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत नियुक्त किए गए शिक्षकों के छह महीने से रोके गए वेतन जारी करने की मांग को लेकर बुधवार को जम्मू कश्मीर टीचर्स फोरम के बैनर तले शिक्षकों ने प्रेस क्लब के बाहर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
शिक्षकों ने सड़क पर पहुंच कर प्रदर्शन करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे नहीं बढ़ने दिया। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे टीचर्स फोरम के चेयरमैन अब्दुल क्यूम वानी के नेतृत्व में शिक्षकों ने जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते हुए शिक्षक राजमार्ग की तरफ बढ़ने लगे, लेकिन पुलिस ने किसी को राजमार्ग तक पहुंचने में कामयाब नहीं होने दिया। प्रदर्शन के दौरान अब्दुल क्यूम वानी, गणेश खजूरिया, गोपाल शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, दर्शन शर्मा, सतीश दत्ता और अन्य कई शिक्षकों ने बताया कि करीब छह महीने से सरकार की तरफ से शिक्षकों को वेतन जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
वेतन न मिलने के कारण सभी आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। शिक्षकों के लिए परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो चुका है। कई बार वेतन जारी करने की मांग को शांतिपूर्ण तरीके से शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अलावा राज्य सरकार और केंद्र सरकार के सामने भी रख चुके हैं।
सरकार की तरफ से केवल आश्वासन ही दिए गए हैं, जबकि मांग को पूरा करने के लिए किसी ने जरूरी कदम नहीं उठाए हैं। इसी को लेकर अब सभी शिक्षकों ने आंदोलन छेड़ा है। उन्होंने बताया कि पहले फोरम ने 27 दिसंबर को दिल्ली में जंतर-मंतर के बाहर प्रदर्शन करने की योजना बनाई, लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया है।
अगर सरकार ने जल्द वेतन नहीं जारी किया तो 10 जनवरी को दिल्ली में जंतर-मंतर के बाहर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।