फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   teachers not going to strike

शुक्र है भगवान का अब शिक्षक नहीं करेंगे हड़ताल

Thu, 20 Nov 2014 01:20 AM IST
Updated Thu, 20 Nov 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन
teachers not going to strike

जम्मू कश्मीर टीचर फोरम के शिष्टमंडल ने बुधवार को सचिवालय के बाहर बैठक करके काम छोड़ो हड़ताल के आह्वान को वापिस ले लिया। फोरम के पदाधिकारियों का कहना है कि एसएसए और रमसा के डायरेक्टर की तरफ से रोके गए शिक्षकों का वेतन जारी कर दिया है।

विज्ञापन


इसलिए अब कोई भी हड़ताल नहीं करेगा। फोरम के चेयरमैन एक्यू वानी ने बताया कि लंबे समय से रोका गया एसएसए और रमसा के शिक्षकों का वेतन जारी करने की मांग को कुछ दिन पहले फोरम के शिष्टमंडल ने कमिश्नर सेक्रेटरी स्कूल एजूकेशन निर्मल सिंह, डायरेक्टर एसएसए शमीम अहमद के सामने रखा था।
विज्ञापन


निर्मल सिंह और शमीम अहमद की तरफ से उनकी समस्याओं को केंद्र सरकार के सामने रखा था, जिसके बाद केंद्र सरकार की तरफ से वेतन जारी करने के लिए चालीस करोड़ की राशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसए और रमसा के शिक्षकों को रोका गया था वेतन

teachers not going to strike

इससे सरकारी स्कूल के शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि लबे समय से सभी शिक्षक बिना वेतन के आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे थे।

उन्होंने बताया कि अगर सरकार की तरफ से मांगों का पूरा नहीं किया जाता तो फोरम ने 22, 23 नवंबर को धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया था और 30 नवंबर को सचिवालय का घेराव करना था।

चूंकि मांग पूरी हो चुकी है, इसलिए उनकी फोरम धरना प्रदर्शन के आह्वान को वापस लेती है। इस मौके पर गणेश खजूरिया, राजेंद्र गुप्ता, गोपाल सिंह, सतीश दत्ता, सूरज सिंह, राज सिंह, दर्शन शर्मा, अफजल बट और अन्य कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed