{"_id":"d648cdbd87335a1319084f89766c1885","slug":"teachers-met-governor-nn-vohra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल से डिटैचमेंट आर्डर रद्द करने कर मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल से डिटैचमेंट आर्डर रद्द करने कर मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 23 Jan 2015 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों के डिटैचमेंट आर्डर रद्द करने और अन्य मांगों के समर्थन में शुक्रवार को आल जम्मू, कश्मीर एंड लद्दाख टीचर्स फेडरेशन ने राज्यपाल के नाम का डिवीजनल कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। फेडरेशन के सदस्यों ने मांग की कि रोका गया वेतन भी जल्द जारी किया जाए।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपने के बाद बलवान सिंह, मंगा राम शर्मा ने बताया कि अटैचमेंट का आर्डर रद्द करने के आदेश के कारण सबसे अधिक जम्मू, कठुआ व सांबा के शिक्षकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन शिक्षकों के साथ अन्याय हुआ है। इसलिए आदेश को वापस लिया जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि वेतन भी जल्द जारी किया जाए और स्टाफ की कमी दूर की जाए।
विज्ञापन