{"_id":"dcbb8bc95725ce58c202c7504e12d0de","slug":"teachers-hunger-strike-continues-in-heavy-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश भी डिगा नहीं पाई शिक्षकों का धैर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश भी डिगा नहीं पाई शिक्षकों का धैर्य
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 17 Mar 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर चल रही अस्थायी शिक्षकों की भूख हड़ताल लगातार चौथे दिन भी जारी रही है। जोरदार बारिश भी शिक्षका का धैर्य नहीं डिगा पाई और प्रेस क्लब के बाहर जमकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके अलावा अस्थायी शिक्षकों का एक शिष्टमंडल अपनी मांग को लेकर सचिवालय पहुंचा, जहां मंत्रियों के सामने अपनी मांगों को रखा, लेकिन आश्वासन न मिलने पर निराश होकर लौट आए।
विज्ञापन
शिक्षकों का कहना था कि जब तक मांग पूरी नहीं होती है, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। जेएंडके कांट्रैक्चुअल टीचर्स एसोसिएशन के प्रधान बलविंद्र सिंह पवार के नेतृत्व में प्रेस क्लब के बाहर भूख हड़ताल को जारी रखते हुए अस्थायी शिक्षकों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बलविंद्र सिंह ने बताया कि शिक्षक भूखे-प्यासे रहकर आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
कई विधायक उनके पास आश्वासन लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक कोई उनके पास नहीं पहुंचा है। शिष्टमंडल अपनी मांगों को लेकर वित्तमंत्री डा. हसीब द्राबु के पास गया था, लेकिन उन्होंने मांग की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। शिक्षा राज्यमंत्री प्रिया सेठी दो दिन का समय मांग रही हैं। राज्य सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। बलविंद्र सिंह ने बताया कि वीरवार को जीएमसी पहुंचे शिक्षक की हालत में थोड़ा सुधार हुआ है।
विज्ञापन