{"_id":"49015245c45ade103ec35d7693590b44","slug":"teachers-have-not-joined-duty-after-transfer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर्स ने नहीं किया ज्वाइन, होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीचर्स ने नहीं किया ज्वाइन, होगी कड़ी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 10 May 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग के दूरदराज ग्रामीण इलाकों में स्थित सरकारी स्कूलों में स्टाफ की कमी को दूर करने को लेकर करीब तीन महीने से शिक्षा विभाग में ट्रांसफर का सिलसिला जारी है। अभी तक एक हजार से ज्यादा शिक्षकों की ट्रांसफर दूर दराज ग्रामीण इलाकों में स्थित स्कूलों में की जा चुकी है।
विज्ञापन
इनको ज्वाइन करने का सप्ताह तक का समय दिया गया था, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी इन शिक्षकों ने स्कूलों में ज्वाइन नहीं किया है। शिक्षा विभाग ने अभी तक ज्वाइन न करने वाले शिक्षकों पर किसी तरह की सख्त कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने को लेकर पिछले तीन महीने में शिक्षा विभाग ने कई निर्णय लिए हैं। इसके शुरुआत में पहले शिक्षकों की अटैचमेंट के आर्डर रद्द करके ग्रामीण इलाकों में स्थित स्कूलों में पहुंचाया गया था। इसके बाद शिक्षा विभाग में ट्रांसफर का सिलसिला शुरू हुआ जो कि अभी तक जारी है।
विज्ञापन
ट्रांसफर किए गए शिक्षक टीचर, मास्टर और लेक्चरर ग्रेड के हैं। ज्यादातर शिक्षकों को ट्रांसफर करके दूरदराज ग्रामीण इलाकों में स्थित उन सरकारी स्कूलों में पहुंचाया जा रहा है, जहां वर्षों से स्टाफ की कमी को पूरा करने की मांग की जा रही थी।
स्कूलों के प्रिंसिपल और हेडमास्टरों ने इसकी रिपोर्ट तैयार करके शिक्षा निदेशक को सौंपी तो शिक्षा निदेशक ने इन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। इसके बावजूद भी कई शिक्षक ज्वाइन करने के लिए स्कूलों में नहीं पहुंचे हैं।