{"_id":"f293274c220985fce0b83aafaf77b38c","slug":"teachers-filed-a-contempt-petition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा प्राध्यापकों ने अवमानना याचिका दाखिल की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा प्राध्यापकों ने अवमानना याचिका दाखिल की
ब्यूूराे/अमर उजाला, जम्मूू
Updated Tue, 09 Sep 2014 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविदा प्राध्यापकों द्वारा दाखिल अवमानना याचिका जीजीएम साइंस कालेज जम्मू की प्राचार्य (नोडल आफिसर) प्रो. नूतन रासूतरा को दस सितंबर को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होने का हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है।
विज्ञापन
याचिका की सुनवाई करते हुए जस्टिस ताशी रबस्तान ने कहा कि 21 अगस्त को प्रो. रासूतरा को उपस्थित होने को कहा था लेकिन वे उपस्थित नहीं हुईं। उनकी ओर से एडवोकेट सुनील सेठी ने उपस्थित होकर आश्वस्त किया है कि वे अगली तिथि पर उपस्थित होंगी। इस आधार पर दस सितंबर को उन्हें उपस्थित होने को कहा गया है। संविदा प्राध्यापकों को हटाए जाने के खिलाफ उन्होंने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इस पर कोर्ट ने 16 जुलाई, 2013 को यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया था। उच्च शिक्षा विभाग तथा जीजीएम साइंस कालेज की प्राचार्य के खिलाफ अवमानना याचिका दाखिल किया गया था।
विज्ञापन