Ramban Accident: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 300 फुट गहरी खाई में गिरी SUV कार, 10 की मौत, पीएम मोदी ने की ये घोषणा
Ramban Accident Today : रामबन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टैक्सी गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिले रामबन में शुक्रवार को एक एसयूवी फिसलकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में दस लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि वाहन श्रीनगर से जम्मू की ओर आ रहा था। देर रात करीब सवा एक बजे जिले के बैटरी चश्मा इलाके में एसयूवी 300 फुट गहरी खाई में गिर गई।
अधिकारियों ने बताया कि दस लोगों की मौत हो गई है। पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के जवान मौके पर हैं। भारी बारिश के बीच 10 यात्रियों के शव देखे गए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में कार चालक जम्मू के अंब घरोटा के बलवान सिंह (47) और बिहार के पश्चिमी चंपारण के विपीन मुखिया भैरगंग शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान चल रहा है।
पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख, मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि को घोषणा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं कीं व्यक्त
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर दुख प्रकट किया है। राष्ट्रपति ने कहा, 'जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन क्षेत्र में एक गाड़ी के खाई में गिरने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार बहुत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।'
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन क्षेत्र में एक गाड़ी के खाई में गिरने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार बहुत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 29, 2024
उपराज्यपाल सहित विभिन्न राजनीतिक नेताओं ने जताया दुख
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रामबन सड़क हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। एक शोक संदेश में उपराज्यपाल ने कहा, 'आज रामबन में हुई दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख लगा, जिसमें बहुमूल्य जानें चली गईं। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। मैंने जिला प्रशासन और संभागीय आयुक्त को पीड़ितों के परिजनों को सभी सहायता प्रदान करने के निर्देश जारी किए हैं।
Deeply shocked to learn of the unfortunate road accident in Ramban in which precious lives have been lost. My heartfelt condolences to bereaved families. I've issued instructions to Dist Admin & Div Com to render all assistance, as provided in the rule, to the kin of victims.
— Office of LG J&K (@OfficeOfLGJandK) March 29, 2024
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने हादसे की जानकारी मिलते ही डीसी रामबन बसीर-उल-हक से बात की। पुलिस, एसडीआरएफ और सिविल क्यूआरटी मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वह लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना जताई।
रामबन सड़क हादसे पर विभिन्न राजनीतिक नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। पीडीपी ने हादसे पर दुख जताते हुए उपराज्यपाल से पीड़ित परिवारों को त्वरित चिकित्सा सहायता और राहत प्रदान करने की अपील की। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल वानी, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के प्रमुख सज्जाद लोन, अपनी पार्टी के प्रमुख अल्ताफ बुखारी ने भी हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ संवेदना व्यक्त की है।
डीपीएपी प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने भी रामबन सड़क हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिले के बैटरी चश्मा के पास एक टैक्सी के गहरी खाई में गिर जाने से 10 लोगों की मौत खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। एसडीआरएफ और पुलिस के साथ-साथ रामबन, बनिहाल और रामसू के स्थानीय गैर सरकारी संगठन बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। इस हादसे से प्रभावित परिवारों के प्रति उन्होंने हार्दिक संवेदना व्यक्त की।