फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tawi river front

तवी रिवर फ्रंट के लिए ग्लोबल टेंडरिंग शुरू

विज्ञापन
tawi river front
जम्मू। तवी रिवर फ्रंट के लिए नगर निगम जम्मू ने ग्लोबल टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी सप्ताह नामी कंपनियां भाग लेंगी। प्रक्रिया पूर्ण होते ही इस माह के अंत तक कंपनी को काम सौंपा जाएगा। वहीं, दिसंबर से तवी रिवर फ्रंट का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम के अनुसार टेंडर प्रक्रिया को अपलोड कर कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। दिसंबर 2022 तक काम पूरा करने का लक्ष्य है। पहले चरण में तीन किलोमीटर क्षेत्र में कार्य होना है। इसके बाद आगे के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें तवी के दोनों ओर फ्रंट का निर्माण होगा। पार्क, होटल, रेस्तरां, वॉक-वे के अलावा अन्य सुविधा मिलनी हैं। इसका निर्माण होने के बाद लोगों को सुबह-शाम सैर की सुविधा मिलेगी। प्रोजेक्ट पर काम 2017 में तेज हुआ था, जिसके बाद 2018 में डीपीआर को मंजूरी मिली थी। अब काम की औपचारिकताओं को पूरा किया गया है। टेंडर प्रक्रिया के बाद काम आरंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

तवी रिवर फ्रंट के लिए ग्लोबल टेंडरिंग आरंभ हो गई है। इसमें नामी कंपनियां भाग लेंगी। शर्तों को पूरा करने वाली कंपनी को काम सौंपा जाएगा। इस माह के अंत तक काम कंपनी को दिया जाएगा। दिसंबर से काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हितेश गुप्ता, डिप्टी सीईओ, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed