{"_id":"5c350b08bdec22570d2de18a","slug":"tata-sumo-car-fall-from-hill-in-banihal-two-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनिहाल में टाटा सूमो खाई में गिरी, दो की मौत, चालक गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनिहाल में टाटा सूमो खाई में गिरी, दो की मौत, चालक गंभीर
Wed, 09 Jan 2019 02:15 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: राजेश सैनी
Updated Wed, 09 Jan 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
road accident 12
बनिहाल से चापनाडी जा रही टाटा सूमो (जेके 02/0216) मंगलवार को चापनाडी से पहले अनियंत्रित होकर एक खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बनिहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों व पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल चालक को बनिहाल के नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जबकि दोनों मुसाफिरों के शव उप जिला अस्पताल बनिहाल में पोस्टमार्टम एवं कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
मरने वालों की शिनाख्त मोहम्मद शफी बोहरू (60) निवासी चापनाडी बनिहाल एवं मोहम्मद शफी लोन (70) निवासी चापनाडी बनिहाल के रूप में पहचान हुई है जबकि घायल की पहचान चालक आरिफ सलीम के रूप में हुई है ।
विज्ञापन