{"_id":"663203ffeafe57f24d0f0d4c","slug":"tarun-chugh-said-congress-and-its-alliance-representatives-continuously-insulting-hindu-lords-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: तरुण चुघ ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- वोट बैंक के लिए हिंदू देवताओं का किया जा रहा अपमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर: तरुण चुघ ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- वोट बैंक के लिए हिंदू देवताओं का किया जा रहा अपमान
Wed, 01 May 2024 02:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार
एएनआई, जम्मू कश्मीर
एएनआई, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 01 May 2024 02:27 PM IST
सार
तरुण चुघ ने कहा कि कांग्रेस और उसके गठबंधन के प्रतिनिधि लगातार भगवान राम, सनातन और हिंदुओं का अपमान कर रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा नेता तरुण चुघ
- फोटो : एएनआई
विस्तार
भाजपा के वरिष्ठ नेता तरुण चुघ ने बुधवार को कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस व उसकी सहयोगी पार्टियों पर वोट बैंक की राजनीति के लिए हिंदू देवताओं का अपमान किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनावों में देश की जनता इसका जवाब देगी।
विज्ञापन
तरुण चुघ ने कहा, 'कांग्रेस और उसके गठबंधन के प्रतिनिधि लगातार भगवान राम, सनातन और हिंदुओं का अपमान कर रहे हैं। वोट बैंक की राजनीति के लिए, भारत की संस्कृति, सनातन और देवताओं का बार-बार अपमान किया जा रहा है। देश की जनता इसका करारा जवाब देगी।'
विज्ञापन
#WATCH | Srinagar, J&K: On Congress national president Mallikarjun Kharge's reported 'Shiv and Ram' statement, BJP leader Tarun Chugh says, "Congress and its alliance representatives are continuously insulting lord Ram, Sanatana and Hindus. For vote bank politics, India's… pic.twitter.com/PUp1ZUi940
— ANI (@ANI) May 1, 2024
विज्ञापन