J&K: वैष्णो देवी श्रद्धालुओं के लिए खुला ताराकोट मार्ग, रास्ते में मिलेगी ये सुविधाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैष्णो देवी के यात्रियों के लिए रविवार प्रात: से वैकल्पिक नए ताराकोट मार्ग को पैदल यात्रा के लिए खोला दिया गया। कटड़ा से अर्द्धकुंवारी तक का यह 7 किमी और 6 मीटर चौड़ा ट्रैक आधुनिक सुविधाओं से लैस है। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औपचारिक तौर पर 19 मई को इस मार्ग का उद्घाटन करेंगे।
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन व राज्यपाल एनएन वोहरा ने शनिवार को नए ट्रैक का निरीक्षण कर अतिरिक्त वाटर एटीएम, बेंच, डस्टबिन, पौधे आदि व्यवस्थाओं को सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने श्रीनगर रवाना होने से पहले पहली महिला उषा वोहरा के साथ वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी देकर राज्य की शांति और विकास के लिए प्रार्थना की।
राज्यपाल ने शनिवार को ही ताराकोट मार्ग पर यात्रियों को दी जाने वाली भोजनालय, ब्यू प्वाइंट, मेडिकल यूनिट, शौचालय, जल बिंदु, बिजली, रोशनी, सफाई, सुरक्षा आदि का जायजा लिया। इसके अलावा राज्यपाल ने बोर्ड के कई विकास प्रोजेक्टों का निरीक्षण किया।
मार्ग की ये होगी खासियत
1. 35 करोड़ की लागत से नौ किलोमीटर लंबे मार्ग पर चढ़ाई कम होने से पैदल यात्रा करना बहुत आसान हो गया है।
3. आपातकालीन स्थिति में इस मार्ग से तुरंत एंबुलेंस को मौके पर भेजा जाएगा। लेकिन पुराने मार्ग पर मुश्किल होता था।
2. पूरे नौ किलोमीटर लंबे मार्ग पर शेड होने के कारण यात्रियों को बारिश या तेज धूप में भी सफर करने में कोई परेशानी नहीं होगी।
3. 35 करोड़ की लागत से तैयार हुए इस मार्ग पर यात्रियों के लिए हर 200 मीटर पर वाटर एटीएम लगाया गया है।
4. मार्ग पर भक्तों के अल्पाहार आदि के लिए छह व्यू प्वाइंट स्थापित किए गए हैं। हरियाली बनाए रखने के भी प्रयास किए गए हैं।
5. मार्ग के पास पाए जाने वाले जल स्रोत के पानी को संरक्षित कर उसे खूबसूरत तालाब का शक्ल दे दिया गया।
6. नौ किलोमीटर लंबे मार्ग के करीब बीच में एक खूबसूरत और मनमोहक पार्क की भी स्थापना की गई है।