फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Tanmay All India topper of Jammu of NEET result 2021

NEET UG Result 2021: जम्मू-कश्मीर के तन्मय गुप्ता इंडिया टॉपर, 720 में से पाए 720 नंबर

Tue, 02 Nov 2021 12:15 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 02 Nov 2021 12:15 AM IST
सार

पिता इंदिरा गांधी डेंटल कॉलेज में आर्थोडोंटिक्स विभाग के अध्यक्ष और मां शिवाली भी हैं दंत चिकित्सक। लगातार मिल रही लोगों से बधाई 
 

विज्ञापन
Tanmay All India topper of Jammu of NEET result 2021
नीट की परीक्षा पर पहला स्थान पाने के बाद परिजनों के साथ तन्मय गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू के तन्मय गुप्ता ने नीट में देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। तन्मय ने 720 में से 720 अंक हासिल किए हैं। डाक्टर माता-पिता की इकलौती संतान तन्मय ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है। जम्मू-कश्मीर के मृदुल अग्रवाल स्टेट टॉपर बने हैं। मृदुल ने 700 अंक हासिल किए हैं। तन्मय के पिता डॉ. अक्षय गुप्ता इंदिरा गांधी डेंटल कॉलेज जम्मू के आर्थोडोंटिक्स विभाग के अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन


रोजाना पांच घंटे करते थे पढ़ाई 
मां डॉ. शिवाली भी दंत चिकित्सक हैं। वे गांधीनगर में निजी क्लीनिक चलाती हैं। तन्मय ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि जम्मू से प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने दिल्ली से शिक्षा ग्रहण की। पढ़ाई के साथ मेडिकल की तैयारी भी करते रहे। कोचिंग भी ली।रोजाना तीन से पांच घंटे तक अध्ययन से तैयारी की। पहले ही प्रयास में सफल होना उत्साहजनक है।
विज्ञापन


सफलता में माता-पिता और शिक्षकों का बताया योगदान
उन्हें पूरा विश्वास था कि सफलता जरूर मिलेगी। परिणाम सुनकर वह खुशी से फूले नहीं समा रहे। सफलता में माता-पिता की प्रेरणा और शिक्षकों का योगदान अहम रहा है। डॉ. अक्षय ने कहा कि इकलौती संतान होने के बाद भी उन्होंने दिल्ली भेजकर तन्मय को पढ़ाने का फैसला किया। अनुच्छेद 370 होने की वजह से नामी-गिरामी संस्थाओं में दाखिला नहीं हो पाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से उन्होंने व शिवाली ने तन्मय को दिल्ली भेजकर 11वीं व 12वीं पढ़ाने का फैसला किया। नीट का परिणाम घोषित होते ही गांधीनगर स्थित डॉ. अक्षय के आवास पर बधाई देने के लिए उनके शुभचिंतक व रिश्तेदार पहुंच गए। फोन से भी लोगों ने बधाई संदेश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed