{"_id":"61c4b933afb9c30e8c0c1cfe","slug":"takes-bribe-in-ramban-engineer-arrested-bribe-was-sought-for-mnrega-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: रामबन में रिश्वत लेता एक्सईएन गिरफ्तार, मनरेगा भुगतान के लिए मांगी थी रिश्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: रामबन में रिश्वत लेता एक्सईएन गिरफ्तार, मनरेगा भुगतान के लिए मांगी थी रिश्वत
Fri, 24 Dec 2021 01:10 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामबन
अमर उजाला नेटवर्क, रामबन
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:10 AM IST
सार
रामबन में ग्रामीण विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मदन लाल को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Police
- फोटो : @JmuKmrPolice
विस्तार
एंटी करप्शन ब्यूरो ने रामबन में ग्रामीण विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मदन लाल को चार हजार की रिश्वत लेते हुए वीरवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी ने आरोपी के घर और कार्यालय पर छापा भी मारा। यहां से कई तरह के दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
बताया जाता है कि आरोपी मदन लाल ने मनरेगा के तहत भुगतान जारी करने के लिए रिश्वत मांगी थी। एसीबी के पास शिकायत आई कि आरोपी ने 5 हजार रुपये रिश्वत मांगी। बात 4 हजार पर खत्म हुई। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी के पास कर दी। एसीबी ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और रिश्वत लेते पकड़ लिया। मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन