{"_id":"ea04faee9e2e9b476a985f3ebe6fcfc6","slug":"table-tennis-competition-in-jammu-university-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीटी फाइनल में उधमपुर, एसपीएमआर विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीटी फाइनल में उधमपुर, एसपीएमआर विजेता
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 29 Aug 2014 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेयू के जिम्नेजियम हॉल में चल रही अंतर कालेज टेबल टेनिस चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में गवर्नमेंट डिग्री कालेज उधमपुर ने जीएमसी को फाइनल में 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। महिला वर्ग में एसपीएमआर कालेज आफ कामर्स की टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में उधमपुर डिग्री कालेज को 3-0 से हरा दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को खेले गए पुरुष वर्ग के फाइनल में उधमपुर की टीम ने जीएमसी पर शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और 3-0 से शानदार जीत दर्ज की। विजेता टीम की तरफ से अंकित शर्मा ने प्रणव महाजन को 11-9, 11-9, 11-5 से हराया। दूसरे मैच में रोहित पाल सिंह ने तनवीर को 15-13, 12-10, 12-10 से मात दी। तीसरे मैच में अक्षदीप ने नासिर अली को 11-8, 11-9, 12-10 से हराकर गवर्नमेंट डिग्री कालेज उधमपुर की टीम को अंतर कालेज टेबल टेनिस चैंपियनशिप का खिताब जिता दिया।
विज्ञापन
महिला वर्ग के फाइनल में एसपीएमआर कालेज आफ कामर्स की टीम ने उधमपुर महिला कालेज की टीम को 3-0 से मात दी। पहले मैच में विजेता टीम की परिवा ने पूर्वी शर्मा को 11-9, 3-11, 3-11, 11-6, 11-9 से हराया। दूसरे मैच में आर्या ने पारूल शर्मा को 11-3, 11-3, 11-4 से मात दी।
विज्ञापन
तीसरे मैच में सिमरन ने विनोदिता कश्यप को 11-5, 11-2, 11-8 से हराकर खिताब अपने कालेज के नाम कर लिया। पुरस्कार वितरण समारोह में जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एमपी ईशर ने विशेष सचिव जय कुमार सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में विजेता को पुरस्कार और ट्राफी प्रदान की।