फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   table tanis championship, jammu

Jammu News: पुरुष वर्ग में पीएसपीबी 26वीं बार, महिलाओं में आरबीआई पहली बार बनी चैंपियन

विज्ञापन
table tanis championship, jammu
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। टेबल टेनिस चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग की टीम स्पर्धा में पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) 26वीं बार तो महिला वर्ग में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) पहली चैंपियन बना है। जम्मू विश्वविद्यालय में जारी 84वीं यूटीटी इंटर-स्टेट सीनियर नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप की वीरवार को टीम स्पर्धाओं में फाइनल मुकाबले खेले गए।

पुरुष वर्ग में फाइनल मुकाबला पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) और रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) को 3-1 से जीत हासिल की। जी. साथियान ने रेलवे के खिलाफ अपने अपेक्षित रूप से टीम को फाइनल में पहुंचाया। पीएसपीबी के मानव ठक्कर, जी साथियान शानदार खेल का प्रदर्शन करते टीम को जीत दिलाई। वहीं महिला टीम स्पर्धा में भारतीय रिजर्व बैंक ने तमिलनाडु को 3-2 से हराकर पहली बार चैंपियन बना। जनवरी 1992 में पहली टीम इवेंट में ट्रॉफी जीतने के बाद तमिलनाडु की याशिनी शिवशंकर और कौशिका वेंकटेशन ने टीम को दूसरे खिताब के कगार पर खड़ा कर दिया था, लेकिन आरबीआई की दीया चितले ने निर्णायक के तीसरे गेम में पूरे खेल का रुक ही बदल दिया। तमिलनाडु और आरबीआई की महिलाओं ने हाल के दिनों में कुल 25 में से 21 मैच खेले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed