{"_id":"678ac3798b46bbee000e34b6","slug":"table-book-released-jammu-news-c-10-lko1027-526240-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एलजी ने किया दूरदर्शन की कॉफी टेबल बुक का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एलजी ने किया दूरदर्शन की कॉफी टेबल बुक का विमोचन
विज्ञापन
एलजी मनोज सिन्हा को मांगपत्र सौंपता डीडीसी शोपियां का प्रतिनिधिमंडल स्रोत - सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अलग-अलग प्रतिनिधिमंडलों से भी की मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव में दूरदर्शन की कवरेज पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने दूरदर्शन की क्षेत्रीय समाचार इकाई (आरएनयू) और संपादकीय टीम को बधाई दी और उनके काम की सराहना भी की। इस दौरान दूरदर्शन के क्षेत्रीय प्रमुख विवेक पाठक ने चुनाव के दौरान दूरदर्शन द्वारा किये गए कामों के बारे में विस्तार से बताया गया।
विश्व कश्मीरी समाज के प्रतिनिधियों ने भी संयोजक ए. किरण वट्टल के नेतृत्व में एलजी मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने निर्वासन के बाद संस्कृति सर्वेक्षण: कश्मीरी पंडित विरासत की चुनौतियां, आकांक्षाएं और संरक्षण नाम की एक रिपोर्ट भी एलजी के साथ साझा की। जिला विकास परिषद, शोपियां के सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी एलजी से मुलाकात कर अपनी मांगों का एक ज्ञापन उन्हें सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में डीडीसी की अध्यक्षा बिलकिस जान और उपाध्यक्ष इरफान मन्हास शामिल रहे। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र महिला बीजिंग सीएसओ संचालन समिति की सदस्य डॉ. सपना सांगरा, सुदेश रामकृष्ण चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष करुणेश गुप्ता और हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी एलजी से मुलाकात की।