फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Swiss, Turkish companies in the race of Savlkot power project construction contracts

पावर प्रोजेक्ट के निर्माण ठेके की दौड़ में स्विस, तुर्की की कंपनियां  

Thu, 17 Mar 2016 01:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 17 Mar 2016 01:05 PM IST
सार

  • जेकेएसपीडीसी प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट, इंजीनियरिंग के लिए चार कंपनियों को शार्ट लिस्ट कर चुका
  • जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ी 1856 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता की परियोजना होगी सावलकोट 

विज्ञापन
Swiss, Turkish companies in the race of Savlkot power project construction contracts
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्विस, तुर्की, अमेरिका समेत कई अंतरराष्ट्रीय स्तर की बिजली कंपनियां रियासत जम्मू-कश्मीर में पन बिजली प्रोजेक्ट सावलकोट का निर्माण ठेका हासिल करने की दौड़ में है। चिनाब दरिया पर बनने वाली 1856 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता की पन बिजली परियोजना सावलकोट जम्मू कश्मीर में अब तक सबसे बड़ी बिजली परियोजना होगी। 

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर स्टेट पावर डेवलपमेंट कारपोरेशन के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सावलकोट पन बिजली परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट, इंजीनियरिंग के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निविदा आमंत्रित की गई थी। अमेरिका, स्विस, तुर्की समेत कई अंतरराष्ट्रीय देशों और देश की पन बिजली परियोजना से जुड़ी कंपनियों ने अपनी निविदा भेजी। 
विज्ञापन


इनमें से चार कंपनियों को शार्ट लिस्ट किया गया है। इनमें से स्विस कंपनी एमएस एएफ कंसलटेंट स्विट्जरलैंड लिमिटेड, एमएस डोलसर इंजीनियरिंग तुर्की, एमएस वापकोस इंडिया लिमिटेड और एमएस ट्रेक्टबल इंजीनियरिंग लिमिटेड शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चिनाब दरिया पर बनने वाली सावलकोट पन बिजली परियोजना का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के लिए स्टेट पावर डेवलपमेंट कारपोरेशन की हाल ही में राज्यपाल एनएन वोहरा की अध्यक्षता में हुई बीओडी बैठक में हरी झंडी मिल चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed