{"_id":"fe7fd89cc658cfb8536553fe9196a301","slug":"swine-flu-women-dies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू से जम्मू की महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू से जम्मू की महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 15 Mar 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू में स्वाइन फ्लू के एच1एन1 वायरस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हुई है। इससे मृतकों का आंकड़ा चार तक पहुंच गया है। जीएमसी के चोपड़ा नर्सिंग होम से गत दिवस इस महिला को परिवार वाले दिल्ली ले गए थे, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और उसने दम तोड़ दिया था। रविवार को दिल्ली से आई रिपोर्ट में महिला की स्वाइन फ्लू से मौत होने की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन
स्वास्थ्य निदेशक डॉ. बलजीत सिंह पठानिया के अनुसार गाडीगढ़ निवासी एक महिला को जीएमसी के चोपड़ा नर्सिंग होम में गत तीन दिन पहले भर्ती किया गया था। उसमें स्वाइन फ्लू के लक्षण थे और उसकी हालत लगातार खराब होती गई। परिवार वाले उसे दिल्ली ले गए थे। रविवार को दिल्ली से 17 रिपोर्ट आईं, जिनमें चार नए मामले पाजिटिव आए हैं।
विज्ञापन
इसमें उक्त मृतक महिला के स्वाइन फ्लू से मारे जाने की पुष्टि हुई है। संभाग में अब तक 79 लोग स्वाइन फ्लू के वायरस से पीड़ित हो चुके हैं। चोपड़ा नर्सिंग होम में अभी भी कई संदिग्ध मरीजों का इलाज चल रहा है। लगातार बढ़ रहे पाजिटिव मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य महकमे ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। इसके लिए जागरूकता को बढ़ाने के साथ अन्य जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस बीच, शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) श्रीनगर में रविवार को छह संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। विशेष ओपीडी में जांच के लिए 25 लोग पहुंचे। अस्पताल की प्रवक्ता सना कुलसुम के अनुसार पिछले 24 घंटों में अस्पताल में कोई मौत नहीं हुई है। एक मरीज की हालत में सुधार होने पर उसे छुट्टी दे दी गई। अभी कई सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।