फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Swine Flu Testing Lab

स्वाइन फ्लू टेस्टिंग लैब जल्द शुरू करने के निर्देश

Fri, 05 Feb 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 05 Feb 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Swine Flu Testing Lab

स्वाइन फ्लू के एच1एन 1 वायरस के संदिग्ध मरीजों की जीएमसी में टेस्टिंग प्रक्रिया में लेटलतीफी पर कड़ा संज्ञान लेते हुए राज्यपाल एनएन वोहरा ने शीघ्र जीएमसी जम्मू में लैब स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


6.3 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस लैब को 2014 में मंजूरी दी गई थी। उन्होंने लैब के लिए वित्त आयुक्त, योजना व विकास को श्रीनगर और जम्मू में लैब को जल्द शुरु करवाने के लिए जरूरी फंड जारी करने को कहा है।
विज्ञापन


जीएमसी श्रीनगर में आगामी आठ फरवरी से 7.05 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई लैब को जनता को समर्पित किया जाएगा।

राज्यपाल ने कहा कि जीएमसी श्रीनगर और जम्मू के अलावा सरकारी अस्पतालों में इंटिग्रेटिड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम के तहत संदिग्ध मरीजों के सैंपल निशुल्क लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल को जानकारी दी गई कि अभी तक रियासत में 54 सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 43 जम्मू और 11 कश्मीर के हैं। इसमें दो मरीज पाजिटिव आए हैं। लेकिन दोनों ही ठीक हैं।


जीएमसी जम्मू, एसएमजीएस अस्पताल, गांधीनगर, सरवाल अस्पताल जम्मू के अलावा कश्मीर डिवीजन में स्किमस सौरा श्रीनगर में सैंपल लिए जा रहे है।

जिला स्तर पर एडवाइजरी जारी करके संदिग्ध मरीजों की पहचान करने को कहा गया है। इसमें आशा, आंगनबाड़ी वर्करों की भी सेवाएं ली जा रही हैं।

राज्यपाल ने स्वास्थ्य सचिव डा. मंदीप कुमार भंडारी से फ्लू प्रबंधन को मजबूत बनाने के साथ रोजाना रिपोर्ट देने को कहा। उन्होंने स्वास्थ्य निदेशालयों को स्वाइन फ्लू के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed