फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   swine flu detected in srinagar jammu kashmir, four dead due to it

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में स्वाइन फ्लू ने तेजी से पसारे पांव, एक दिन में दो महिलाओं समेत चार की मौत

Sun, 13 Jan 2019 02:14 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 13 Jan 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
swine flu detected in srinagar jammu kashmir, four dead due to it
स्वाइन फ्लू - फोटो : Demo Pic
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में स्वाइन फ्लू ने तेजी से पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सचेत किया है। बीमारी का लक्षण पाए जाने पर तत्काल अस्पताल में संपर्क करने को कहा है।
विज्ञापन


शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइसेंज (स्किम्स) प्रशासन ने बताया कि करीब 120 मरीजों में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए। इनमें से 48 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया था। इनमें से नौ मरीजों की अब तक सीजनल फ्लू से मौत हुई है। यह मरीज पहले से ही गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। 
विज्ञापन


आधा दर्जन से अधिक मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल में भी दो मरीजों की मौत हुई है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि वेंटीलेटर पर एक महिला की मौत आर्गन फेलियर के कारण हुई। अस्पताल में भर्ती एक अन्य पुरुष मरीज की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed