फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Married woman died in suspicious circumstances

जम्मू: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके पक्ष का आरोप- दहेज नहीं देने पर की गई हत्या

Fri, 04 Aug 2023 12:32 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 04 Aug 2023 12:32 PM IST
सार

शहर के कुंजवानी की प्रिया चिब ससुराल घर में पंखे पर फंदे से लटकती हुई मिली। मायका पक्ष ने आरोप लगाया कि बेटी की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Jammu: Married woman died in suspicious circumstances
शोक में डूबे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू के सिद्दड़ा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गंग्याल के कुंजवानी की प्रिया चिब गुरुवार को ससुराल घर में पंखे पर फंदे से लटकती हुई मिली। ससुराल के लोगों ने शव जीएमसी पहुंचाया। सूचना पाकर विवाहिता की मां, भाई और अन्य लोग पहुंच गए। पुलिस भी आ गई। यहां मायका पक्ष ने आरोप लगाया कि बेटी की हत्या की गई है।

विज्ञापन


आरोप को देखते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों के बोर्ड को गठित करने की सिफारिश की। प्रशासन से तीन डॉक्टरों का बोर्ड बनाकर पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


विवाहित की मां सुदेश ने बताया कि बेटी को 5 साल से दहेज के लिए तंग किया जा रहा था। कई बार उसके साथ मारपीट की गई। एक साल पहले ही बच्चा हुआ, फिर भी पति और परिवार के अन्य लोग दहेज के लिए तंग कर रहे थे। आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने प्रिया की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। मांग की कि मामले की गंभीर रूप से जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएसएल की मदद से सबूत जुटाए
वारदात के बाद नगरोटा के थाना प्रभारी विश्वप्रताप सिंह पुलिस और एफएसएल टीम के साथ मृतक के ससुराल पहुंचे। यहां सबूत जुटाए गए। पुलिस ने क्राइम सीन को दोहराया। परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए। पुलिस ने मायके वालों से भी बात की और बयान लिए। पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।


परिवार के आरोप के बीच पुलिस ने यह भी देखा कि ससुराल वालों ने घटना संबंधी सूचित नहीं किया। वे सीधा शव लेकर जीएमसी पहुंच गए। जीएमसी पुलिस चौकी की तरफ से नगरोटा पुलिस को जानकारी दी गई। ससुराल वालों ने बताया कि वीरवार सुबह प्रिया कमरे में फंदे पर लटकती हुई मिली। इसके बाद अस्पताल लाया गया, जहां जांच में उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed