{"_id":"6261938344f4851d8c26bea6","slug":"suspects-caught-before-pm-visit-linked-to-anti-national-activities","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: पीएम दौरे से पहले पकड़े गए संदिग्धों के तार देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े, आरोपी पुलिस रिमांड पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई: पीएम दौरे से पहले पकड़े गए संदिग्धों के तार देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े, आरोपी पुलिस रिमांड पर
Fri, 22 Apr 2022 01:13 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ/हीरानगर
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ/हीरानगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:13 AM IST
सार
प्रधानमंत्री के दौरे से ठीक पहले सुरक्षा एजेंसियों को अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाके में कुछ संदिग्ध मूवमेंट की सूचना मिल रही थी। इसी के आधार पर दबिश देकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
एलओसी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजयपुर के पल्ली गांव में प्रधानमंत्री के दौरे से ठीक पहले सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पकड़े गए संदिग्धों के तार देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े हैं। 23 जनवरी 2021 को बार्डर आउट पोस्ट पानसर में मिली टनल मामले में देश विरोधी गतिविधियों के तहत दर्ज एफआईआर में दोनों के नाम शामिल कर लिए गए हैं। एफआईआर संख्या 8/2021 के तहत आईपीसी की धारा 120 बी,122,121 ए और 16/18/38 यूएलए(पी) के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
वहीं वीरवार को दोनों आरोपियों से पूछताछ के लिए उनकी पुलिस रिमांड भी ले ली गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ करवाने, देश विरोधी गतिविधियों में मदद करने सहित टनल मामले में विभिन्न एजेंसियां लगातार जांच कर रही थीं। इस दौरान पाकिस्तान के संपर्क में आ रहे लोगों पर भी निगरानी रखी जा रही थी।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में कुछ लोगों की संदिग्ध मूवमेंट के भी लगातार इनुपट मिल रहे थे। जिसके बाद पुलिस, सीआरपीएफ और एसओजी ने बुधवार सुबह पांच बजे आईबी से सटे गांव लच्छीपुर, ग्याल बंड, महेशे चक, मंडाला में तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
दबिश के दौरान पांच लोगों को संदिग्ध मूवमेंट में पकड़ा गया, जिसमें से तीन को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया जबकि दो को जांच के लिए जम्मू भेज दिया गया। वीरवार को सुबह दोनों को वापिस राजबाग थाने लाया गया, जिसके बाद उनके खिलाफ देश द्रोह सहित आधा दर्जन मामलों में एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है।
मामले से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल मामले की गहनता से जांच जारी है। सूत्रों ने बताया कि दोनों से मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनकी एफएसएल से जांच करवाए जाने की तैयारी है। यह मोबाइल फोन दोनों के नेटवर्क को लेकर कई खुलासे कर सकता है।