फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sushma steps in to help slain Captain tushar’s brother

सुषमा ने की अमेरिका में फंसे शहीद के भाई की मदद

Wed, 24 Feb 2016 02:24 PM IST
Updated Wed, 24 Feb 2016 02:24 PM IST
विज्ञापन
sushma steps in to help slain Captain tushar’s brother

पांपोर हमले में शहीद हुए कैप्टन तुषार महाजन के बड़े भाई के विदेश में फंसे होने के मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मामले में हस्तक्षेप किया है।

विज्ञापन


तुषार महाजन के बड़े भाई निखिल अमेरिका में रहते हैं। तुषार के निधन के बाद वह भारत रहे थे, लेकिन उनको कुछ कागजी कार्रवाई के कारण अमेरिका से भारत वापस आने की अनुमति नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन


कैप्टन तुषार महाजन के 29 वर्षीय भाई निखिल इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद अमेरिका में ही जॉब कर रहे हैं। तुषार की मौत के बाद जब निखिल को भारत आने की इजाजत नहीं मिल पा रही थी तो निखिल के परिजनों और दोस्तों ने ट्विटर के जरिये सुषमा स्वराज तक ये सूचना पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले के संज्ञान में आते ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सक्रियता दिखाते हुए तुरंत वाशिंगटन डीसी स्थित भारतीय दूतावास को निखिल से संपर्क करने के निर्देश दिए। निखिल महाजन 25 फरवरी को सुबह दिल्ली पहुंच जाएंगे।

इस ल‌िए भारत नहीं आ पा रहे थे न‌िख‌िल महाजन

sushma steps in to help slain Captain tushar’s brother

इस मामले की जानकारी व‌िदेश मंत्री सुषमा स्वाराज लगातार ट्व‌िटर के जर‌िए साझा कर रही हैं। सुषमा स्वराज ने ट्विट कर बताया कि वाशिंगटन में भारतीय राजनयिक टीएस संधू ने निखिल महाजन से बात कर ली है और संधू ने बताया है कि निखिल महाजन 25 फरवरी को सुबह दिल्ली पहुंच जाएंगे।



एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए न‌िख‌िल ने कहा क‌ि, ' उनके पास 29 महीने का एफ-1 वीजा है।'  यह वीजा पहले चरण में सिर्फ 12 महीने के लिए जारी होता है। फिर इसके बाद अगले 17 महीने के लिए इसका रिन्यूअल होता है।

आपको बता दें क‌ि जब तक इसका रिन्यूअल नहीं हो जाता तब तक प्रवासी नागरिक अमेरिका नहीं छोड़ सकता है। निखिल महाजन ने दिसंबर में ही वीजा रिन्यूअल के लिए आवेदन किया था। अभी इसकी कागजी कार्रवाई में दो से तीन सप्ताह का समय और लगता।

ऐसे में वह अपने भाई तुषार महाजन के निधन के बाद भी घरवालों के साथ इस दुख की घड़ी में शरीक नहीं हो पाते। न‌िख‌िल ने बताया क‌ि, 'इसकी तुषार से बात 30..31 द‌िसंबर को हुई थी। इसके बाद जब उसे कश्मीर में तैनात क‌िया था तब से हम मैजेस के जर‌िए एक दूसरे के संपर्क में थे।  तुषार मेरा छोटा भाई था  मुझे व‌िश्वास नहीं हो रहा है क‌ि वह चला गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed