फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Surya Grahan 25 Oct 2022 Time Today: Jammu kashmir Mein Aaj Surya Grahan Ka Samay News in Hindi

Surya Grahan 2022: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, जानें जम्मू-कश्मीर में कितने बजे दिखाई देगा

Tue, 25 Oct 2022 11:36 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 25 Oct 2022 11:36 AM IST
सार

Solar Eclipse 2022 Time: साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज लगने जा रहा है। ये इस साल का पहला ऐसा सूर्य ग्रहण है जो भारत में दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Surya Grahan 25 Oct 2022 Time Today: Jammu kashmir Mein Aaj Surya Grahan Ka Samay News in Hindi
Surya Grahan (File) - फोटो : iStock

विस्तार

दीपावली के दूसरे दिन लगने वाला खंडग्रास सूर्यग्रहण ग्रस्तास्त सूर्यग्रहण के रूप में नजर आएगा। आज यानि 25 अक्तूबर को साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लगेगा। सूर्यास्त होने के कारण ग्रहण का मोक्ष भार में दृश्यमान नहीं होगा। ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले ही लग जाएगा। जम्मू में 4 बजकर 14 मिनट पर शुरू होगा और 5 बजकर 45 मिनट पर समाप्त होगा। 
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर में सूर्य ग्रहण का समय

मौसम विभाग श्रीनगर के उप निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में आज आंशिक सूर्य ग्रहण लगेगा। जम्मू कश्मीर में सूर्य ग्रहण मंगलवार शाम करीब 4:15 बजे शुरू होगा और शाम 5:45 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन


ग्रहण के समय सूर्य को सीधे न देखने की सलाह

उन्होंने यह भी कहा कि सूर्यास्त के बाद ग्रहण हट जाएगा। उन्होंने विभिन्न एजेंसियों की सलाह के अनुसार लोगों को ग्रहण अवधि के दौरान सूर्य की ओर सीधे नहीं देखने का सुझाव दिया। वहीं, भारत के अन्य हिस्सों में सूर्य ग्रहण 2:30 बजे शुरू होगा और सूर्यास्त के तुरंत बाद शाम 6:30 बजे समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योतिष के अनुसार सूतक काल में भोजन तथा पेय पदार्थों के सेवन की मनाही की गई है तथा देव दर्शन भी वर्जित माना गया है। आज शाम जैसे ही सूर्यास्त होगा उसके चंद घंटों पहले देश में साल का आखिरी आंशिक सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा। दिवाली के दूसरे दिन लगने वाला सूर्य ग्रहण तुला राशि में लगेगा।

27 साल बाद दिवाली पर सूर्य ग्रहण 
कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दिवाली मनाई जाती है। इस साल अमावस्या तिथि पर साल का दूसरा व आखिरी सूर्यग्रहण लग रहा है। हालांकि यह सूर्यग्रहण अमावस्या तिथि के समाप्त होने पर लग रहा है। दिवाली पर सूर्यग्रहण का ऐसा संयोग करीब 27 साल पहले 1995 में बना था। सूर्य ग्रहण के समय सूर्य के साथ चंद्रमा, शुक्र और केतु रहेंगे। इन ग्रहों पर राहु की सीधी नजर रहेगी।

इन नियमों का कर सकते हैं पालन
  • सूतक काल में न ही भोजन बनाया जाता है और न ही ग्रहण किया जाता। हालांकि बीमार, वृद्ध और गर्भवती महिलाओं के लिए इस तरह के नियम लागू नहीं हैं। 
  • यदि भोजन पहले से बना रखा है तो उसमें तुलसी का पत्ता तोड़कर डाल दें। दूध और इससे बनी चीजों, पानी में भी तुलसी का पत्ता डालें। तुलसी के पत्ते के कारण दूषित वातावरण का प्रभाव खाद्य वस्तुओं पर नहीं पड़ता। 
  • सूतक लगने के साथ गर्भवती महिलाएं विशेष रूप से ध्यान रखें। सूतक काल से लेकर ग्रहण पूरा होने तक घर से न निकलें और अपने पेट के हिस्से पर गेरू लगाकर रखें। 
  • सूतक काल से ग्रहण काल समाप्त होने तक गर्भवती स्त्रियां किसी भी प्रकार की नुकीली वस्तुओं का इस्तेमाल न करें। 
  • सूतक काल में घर के मंदिर में भी पूजा पाठ न करें। इसके स्थान पर मानसिक जाप करना फलदायी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed