फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Survey started in Delhi for Amritsar-Katra Expressway

जम्मू-कश्मीरः दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस-वे के लिए प्रदेश में सर्वे शुरू

Thu, 25 Jun 2020 02:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा एस खजूरिया, कठुआ
एस खजूरिया, कठुआ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 25 Jun 2020 02:38 AM IST
सार

  • कीड़ियां गंडियाल के नजदीक सर्वे में जुटी एजेंसी, 25 हजार करोड़ की है परियोजना
  • कीड़ियां से राजबाग और चड़वाल से सांबा तक ग्रीन फील्ड, विजयपुर से दोमेल तक होगा ब्राउन फील्ड

विज्ञापन
Survey started in Delhi for Amritsar-Katra Expressway
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतमाला परियोजना के तहत देश की राजधानी दिल्ली से अमृतसर और कटड़ा को जोड़ने वाली महत्वाकांक्षी परियोजना का सर्वे जम्मू-कश्मीर में शुरू हो गया है। बुधवार को डीपीआर बनाने में जुटी फीड बैक इंफ्रा की टीमों ने कीड़ियां गंडियाल पुल के नजदीक सर्वे शुरू कर दिया। इस एक्सप्रेस वे में ग्रीन फील्ड और ब्राउन फील्ड दोनों शामिल होंगे। 
विज्ञापन


ग्रीन फील्ड के तहत जहां एक्सप्रेस वे को नए सिरे से खाली जमीनों में तैयार किया जाना है, वहीं ब्राउन फील्ड के तहत वर्तमान ढांचों को हटाने, चौड़ीकरण, रेलवे और आबादी वाले इलाके के साथ अन्य सड़कों के अंडरब्रिज व ओवरब्रिज शामिल रहेंगे। 
विज्ञापन


प्रदेश में कीड़ियां गंडियाल से दाखिल होने वाले एक्सप्रेस वे में राजबाग और चड़वाल से सांबा तक जहां ग्रीन फील्ड शामिल है, वहीं विजयपुर से दोमेल के बीच ब्राउन फील्ड के इलाके शामिल होंगे। परियोजना के लिए 25 हजार करोड़ की राशि इसी महीने केंद्र सरकार ने मंजूर की है। इसमें पंजाब सरकार ने भी प्रपोजल को हरी झंडी दे दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत ग्रीन फील्ड में नकोदर से 100 किलोमीटर की दूरी तय करने वाला यह एलाइनमेंट, पांच सिख गुरुओं की नगरी-सुल्तानपुर लोधी (श्री गुरु नानक देव जी), गोइंदवाल साहिब (श्री गुरु अमरदास जी), खडूर साहिब (श्री गुरु अंगद देव जी), तरनतारन (श्री गुरु अर्जन देव जी) और अमृतसर (श्री गुरु रामदास जी) के नगरों को भी जोड़ेगा। पंजाब में सर्वे का काम कुछ दिन पहले ही पूरा कर लिया गया है, जिसके बाद अब अगले कुछ ही समय में इसे जम्मू-कश्मीर में भी पूरा कर लिया जाएगा। 

हाल ही में हाईवे प्राधिकरण ने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को भी शुरू करवा दिया है। इसके तहत जिला उपायुक्तों को कलेक्टर भूमि अधिग्रहण नियुक्त करते हुए एक्सप्रेस वे के अधीन आने वाले गांवों के राजस्व नक्शे उपलब्ध करवाने को  कहा है। जम्मू-कश्मीर में यह एक्सप्रेस वे कठुआ, सांबा, जम्मू और रियासी जिले से होकर गुजरेगा। इसकी जद में कठुआ के 77 गांवों की जमीन आएगी। प्रदेश में इस एक्सप्रेस वे की लंबाई 105 किलोमीटर रहेगी। 

पांच घंटे में पूरी होगी दिल्ली से कटरा की दूरी: डॉ. जितेंद्र सिंह
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस वे जम्मू कश्मीर के विकास में अहम पड़ाव साबित होने वाला है।  दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी आधार शिविर कटरा तक तैयार किए जा रहे इस एक्सप्रेस वे से सुगम और मात्र पांच घंटे में ही सफर पूरा किया जा सकेगा।

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के आगाज के साथ ही जम्मू-कश्मीर से दिल्ली को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए शुरुआत की गई थी, जो अब मूर्त रूप लेना शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के साथ लगातार मामले में जानकारी लेने और इस परियोजना को प्राथमिकता देने को लेकर बात की जाती रही है। 


दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस वे के लिए डीपीआर तैयार कर रही एजेंसी ने कीड़ियां गंडियाल से सर्वे को शुरू कर दिया है। जम्मू-कश्मीर में यह एक्सप्रेस वे ग्रीन और ब्राउन फील्ड का मिश्रण रहेगा। कीड़ियां से राजबाग और चड़वाल से सांबा तक ग्रीन फील्ड और इससे आगे दोमेल तक ब्राउन फील्ड के इलाके शामिल हैं। 
- अजय कुमार रजक , प्रोजेक्ट निदेशक,
नेशनल हाईवे प्राधिकरण जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed