{"_id":"5e50c6bd8ebc3ec4a70a2d99","slug":"surveillance-of-suspected-corona-patient-in-isolation-ward-admitted-to-snm-hospital-leh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेहः कोरोना के संदिग्ध मरीज की आइसोलेशन वार्ड में निगरानी, एसएनएम अस्पताल में है भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेहः कोरोना के संदिग्ध मरीज की आइसोलेशन वार्ड में निगरानी, एसएनएम अस्पताल में है भर्ती
Sat, 22 Feb 2020 11:44 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएनएम अस्पताल लेह के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती नुब्रा निवासी 36 वर्षीय मरीज की सेहत पर नजर रखी जा रही है। वह निमोनिया और एक्यूट रेसपिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम से पीड़ित है। उसके पीड़ित होने के लक्षण कोरोना वायरस के लक्षणों से मिलते हैं। मरीज के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अस्पताल में एक अन्य 55 वर्षीय पुरुष मरीज को शुक्रवार को लेह अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया। उसे भी एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम की शिकायत थी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य निदेशक लद्दाख डॉ. फुनसुग अंगचुक के अनुसार एसएनएम अस्पताल लेह में फ्यांग गांव निवासी 52 वर्षीय नागरिक की मौत हुई है। वह पलमोनरी ट्यूबरक्लोसिस से पीड़ित था। उसे खांसी, सांस लेने में तकलीफ और बुखार की शिकायत होने पर गत 27 जनवरी को अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मरीज व उसके परिवार के सदस्यों का हाल ही में लद्दाख से किसी अन्य जगह जाने का कोई इतिहास नहीं था।
विज्ञापन
एक अन्य चाइनाथांग गांव निवासी 55 वर्षीय पुरुष मरीज को 11 फरवरी को एसएनएम अस्पताल में भर्ती किया गया था। वह एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम से पीड़ित था। उसे ऑक्सीजन में समस्या होने के कारण शुक्रवार को दिल्ली रेफर किया गया। स्वास्थ्य निदेशालय के अनुसार तीन पीड़ितों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। एक रिपोर्ट आना शेष है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई है। इसमें संदिग्ध मरीजों पर खास ध्यान केंद्रित किया गया है।
विज्ञापन