{"_id":"5fcf12fd8ebc3ecf9043af78","slug":"suresh-raina-said-jk-youth-have-talent-but-sports-council-lacks-facilities","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के युवाओं में प्रतिभा है लेकिन स्पोर्ट्स काउंसिल के पास सुविधाओं की कमीः सुरेश रैना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के युवाओं में प्रतिभा है लेकिन स्पोर्ट्स काउंसिल के पास सुविधाओं की कमीः सुरेश रैना
Tue, 08 Dec 2020 11:15 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
ट्रायल के लिए रजिस्ट्रेशन कराते युवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमए स्टेडियम में सुरेश रैना क्रिकेट अकादमी की ओर से आयोजित सिलेक्शन ट्रायल में युवाओं ने बढ़कर भाग लिया। करीब 500 युवाओं ने ट्रायल दिया। सुरेश रैना की मौजूदगी में युवाओं ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। इसमें चयनित खिलाड़ियों को अकादमी प्रशिक्षण देगी।
विज्ञापन
जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों से युवा ट्रायल देने पहुंचे थे। डोडा, किश्तवाड़, रियासी, राजोरी से आए युवाओं ने कहा कि ओपन ट्रायल है जिसमें प्रतिभा होगी उसका चयन होगा। हालांकि सुरेश ट्रायल के तय समय पर नहीं पहुंच पाए थे, जिसके कारण कुछ समय तक युवाओं में थोड़ी निराशा दिखी।
विज्ञापन
रैना ने कहा, स्पोर्ट्स काउंसिल के पास सुविधाओं की कमी
सुरेश रैना ने कहा कि प्रदेश के युवाओं में प्रतिभा है, लेकिन स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से सुविधा का अभाव है। जिलों से आने वाले बच्चों के पास पर्याप्त स्पोर्ट्स किट नहीं है। स्पोर्ट्स काउंसिल में कोच की कमी है, खिलाड़ियाें को जिला स्तर पर तैयार करना होगा। इतने कम समय में इतनी संख्या में खिलाड़ियों का ट्रायल के लिए पहुंचना उनमें जुनून को दिखाता है। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स काउंसिल ने जिला स्तर पर क्रिकेट में काम नहीं किया है, जिसको शुरू करने की जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए प्रतिभा के साथ बेहतर सुविधा और प्रेरणा की जरूरत होती है। अब्दुल समद को देखकर अन्य युवा भी प्रेरित हुए, लेकिन हमें पहले खिलाड़ियों को सुविधाएं देने की जरूरत है, अगर युवाओं के पास क्रिकेट किट ही नहीं होगी तो वह कैसे खेलेगा। कश्मीर संभाग में बर्फ गिरने के कारण अब जम्मू में अधिक फोकस रहेगा। कुछ समय बाद युवाओं के लिए एक छोटी प्रतियोगिता आयोजित करवाने की कोशिश करेंगे।