फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Suresh Raina Academy talent hunt program to be held in Jammu

सुरेश रैना अकादमी का टैलेंट हंट कार्यक्रम जम्मू में कल, एमए स्टेडियम में लगेगा कैंप

Sun, 06 Dec 2020 09:59 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 06 Dec 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
Suresh Raina Academy talent hunt program to be held in Jammu
क्रिकेटर सुरेश रैना

सुरेश रैना क्रिकेट अकादमी की तरफ से जम्मू के एमए स्टेडियम में टैलेंट हंट कम सिलेक्शन ट्रायल कैंप सोमवार को लगेगा। कश्मीर संभाग के अनंतनाग के बाद जम्मू में पहली बार अकादमी टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। कैंप में भाग लेने के लिए रविवार को पंजीकरण होगा। इच्छुक खिलाड़ी एमए स्टेडियम में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। सिलेक्शन ट्रायल सीनियर आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए होगा।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के साथ एमओयू साइन करने के बाद सुरेश रैना क्रिकेट अकादमी ने प्रदेश में अपनी गतिविधियां शुरू कर दी हैं। जम्मू में सुरेश रैना की मौजूदगी में यह ट्रायल होगा। सिलेक्शन ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सुरेश रैना क्रिकेट अकादमी प्रशिक्षण देगी।
विज्ञापन


सिलेक्शन ट्रायल सुबह 12 बजे शुरू होगा। इसमें भाग लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ियों को पहले पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण के लिए उन्हें आधार कार्ड या कोई अन्य पहचान पत्र देना होगा। इच्छुक खिलाड़ी अशोक कुमार 9419154154,  गोपाल दास 908622870, जगजीत सिंह 7006636082, अजय पाल गिल 9541213011, गौतम शुक्ला 9906164661 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed