{"_id":"5d67ff908ebc3e93c52ee0f2","slug":"supreme-court-order-sitaram-yechury-meets-ailing-cpm-leader-mohammed-yousuf-tarigami-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"माकपा महासचिव येचुरी पहुंचे श्रीनगर, तीन घंटे तक चली तारिगामी से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माकपा महासचिव येचुरी पहुंचे श्रीनगर, तीन घंटे तक चली तारिगामी से मुलाकात
Thu, 29 Aug 2019 10:08 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 29 Aug 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
सीताराम येचुरी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गुरुवार को माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने श्रीनगर में अपने बीमार सहयोगी मोहम्मद युसूफ तारिगामी से भेंट की। तारिगामी पांच अगस्त से हिरासत में हैं।
सीताराम येचुरी गुरुवार की दोपहर को यहां पहुंचे। उन्हें पुलिस तारिगामी से मिलाने के लिए श्रीनगर में सिविल लाइंस इलाके में गुपकर रोड स्थित उनके निवास पर लेकर गई। अधिकारियों ने बताया कि माकपा नेता तारिगामी के साथ करीब तीन घंटे तक रहे।
येचुरी नौ अगस्त को भी श्रीनगर पहुंचे थे लेकिन राज्य प्रशासन ने उन्हें हवाई अड्डे से ही लौटा दिया था। उससे चार दिन पहले ही केंद्र ने जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म करने की घोषणा की थी। बुधवार को उच्चतम न्यायालय ने केंद्र की यह दलील खारिज कर दी थी कि येचुरी की यात्रा से राज्य में स्थिति खतरे में पड़ सकती है।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अगुवाई वाली पीठ ने येचुरी की यात्रा का विरोध करने पर सॉलीसीटर जनरल तुषार मेहता से पूछा था, यदि इस देश कोई नागरिक वहां जाना चाहता है और अपने मित्र एवं पार्टी सहयोगी से मिलना चाहता है तो आपको क्या दिक्कत है? शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया था कि येचुरी को बस अपने पार्टी सहयोगी से मिलने के लिए जम्मू-कश्मीर जाने की इजाजत दी जाती है।
तारिगामी को इलाज के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में लाने के लिए अदालत की इजाजत की मांग संबंधी अंतरिम आवेदन की ओर ध्यान आकृष्ट किया गया था।
पीठ ने कहा कि यदि येचुरी किसी अन्य काम में संलिप्त पाये जाते हैं तो यह अदालत के आदेश का उल्लंन माना जाएगा। शीर्ष अदालत के निर्देशानुसार येचुरी इस बात पर हलफनामा देंगे कि जम्मू कश्मीर में उनकी यात्रा के दौरान क्या-क्या हुआ। तारिगामी मुख्यधारा के उन नेताओं में हैं जिन्हें चार अगस्त की रात को हिरासत में लिया गया था।