फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   supply offoce

Jammu News: राशन डिपो दो, वितरण के लिए कर्मचारी एक, उपभोक्ता हो रहे परेशान

विज्ञापन
supply offoce
अखनूर। कस्बे के दो सरकारी राशन डिपो में लोगों को राशन के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दोनों डिपो पर एक ही कर्मचारी है। उपभोक्ता को अपनी बारी इंतजार करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों ने मांग है कि डिपो पर अलग-अलग कर्मचारी की तैनाती की जाए।
विज्ञापन

कस्बे के नागवनी और पक्का डंगा में सरकारी राशन के दो डिपो हैं, जिसमें 2300 राशन कार्ड में 1300 बीपीएल हैं। दोनों राशन डिपो में से अखनूर के उपभोक्ता राशन लेते हैं, मगर दो माह से दोनों डिपो पर एक ही कर्मचारी तैनात होने से उपभोक्ताओं को राशन लेने के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। एक डिपो पर जब राशन आता है, तो दूसरे डिपो के उपभोक्ता को इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में उपभोक्ता को कभी-कभी दो-दो सप्ताह इंतजार करना पड़ता है । स्थानीय निवासी विजय कुमार ने बताया कि कस्बे के दो डिपो पर एक ही कर्मचारी तैनात होने पर लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। दोनों डिपो पर अलग-अलग कर्मचारी की तैनाती की जाए।
विज्ञापन

विक्की भगत ने बताया कि दो माह से दोनों डिपो पर एक ही कर्मचारी है। इस पर कर्मचारी को बारी बारी दोनों डिपो पर ड्यूटी देकर राशन वितरित करना पड़ता है। प्रशासन को चाहिए दोनों डिपों पर अलग-अलग कर्मचारी तैनात करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विभाग द्वारा दूसरे डिपो पर तैनाती के लिए कर्मचारी मिलने पर तैनात किया जाएगा। तब तक एक ही कर्मचारी से दोनों डिपो के राशन वितरण की व्यवस्था की जा रही है।
-अंचल सिंह, टीएसओ, खाद्य आपूर्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed