{"_id":"62deec86e436fc107854aaf6","slug":"supply-offoce-rspura-news-jmu264675221","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई ग्रामीणों को नही मिल रहा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई ग्रामीणों को नही मिल रहा राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। राशन कार्ड धारकों को हर माह सुचारु रूप से राशन की आपूर्ति नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपजिले में कई गांव में राशन डीलरों के पास राशन लेने जाने पर कहा जाता है कि उन्हें इस माह का न तो निशुल्क मिलने वाला राशन मिलेगा और न ही नकद राशि वाला।
स्लैड गांव के राशन डीलर ने राशन लेने गए ग्रामीणों ने जब राशन कार्ड पर राशन लेने की प्रक्रिया के दौरान मशीन पर अंगूठा लगाया तो राशन उपलब्ध नहीं होने के लिए डीलर के कहने पर तहसील खाद्य आपूर्ति अधिकारी से संपर्क करने के लिए कहा गया। ग्रामीण तीर्थ राम, योगराज, तरसेम लाल, चमन लाल आदि का कहना है कि इसी राशन कार्ड पर पिछले माह भी राशन प्राप्त किया, अब इस माह का राशन नहीं दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने परिवार के सभी लोगों के आधार सीडिंग कराकर रखें। इसके बावजूद भी राशन नहीं मिल रहा।
जेके पीपुल सेक्युलर फोरम के प्रधान कुंदन लाल शर्मा का कहना है कि हर माह हजारों ग्रामीणों को इसी प्रकार राशन नहीं मिल पाने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने खाद्य व आपूर्ति विभाग के निदेशक से मांग करते हुए कहा कि इसकी जांच कराई जानी चाहिए, ताकि लोगों को इस महंगाई के दौर में सुचारु रूप से राशन की आपूर्ति हो सके।
विज्ञापन
-----------
विभाग की साइट में किसी प्रकार की खराबी होने पर दिक्कत आती है, जिसका समाधान किया जा रहा है।
-आशीष कुमार, तहसील खाद्य आपूर्ति अधिकारी, आरएस पुरा